Good News corona cases started decreasing in 18 states Health Ministry New Delhi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “हेल्थ” न्यूज़ नई दिल्ली : कोरोना की दूसरी लहर से एक तरफ जहां देश बेहाल है / ऐसे में कई राज्यों ने लगे संपूर्ण लॉकडाउन या फिर Mini लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाई गई हैं, जिसका असर अब कोविड के रोजाना आने वाले मामलों पर भी दिख रहा है / केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि देश में कोविड-19 के नए मामलों और संक्रमण से होने वाली मौतों में कमी आने का शुरुआती रुझान दिखने लगा है जो संकेत है कि महामारी की घातक दूसरी लहर धीरे-धीरे मंदी पड़ रही है /
. .सरकार के अनुसार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और छत्तीसगढ़ उन 18 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में शामिल हैं जहां कोविड-19 के रोजाना आ रहे नए मामलों में कमी आ रही है / संवाददाता सम्मेलन में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पंजाब उन 16 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में से हैं जहां जहां रोजाना आ रहे Covid19 के नए मामलों में वृद्धि हो रही है /
..
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी बताया कि 13 राज्य ऐसे हैं जहां कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या एक-एक लाख से ज्यादा है और 26 राज्य ऐसे हैं जहां संक्रमण की दर 15 प्रतिशत से ज्यादा है / देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर में विकराल रूप ले लिया है, हालांकि रोजाना आने वाले नए मामलों और संक्रमण से होने वाली मौतों में कमी आ रही है /
. .केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज यानि मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में 14 दिनों के बाद संक्रमण के नए मामलों की संख्या घटकर 3.29 लाख रह गयी है / वहीं अभी तक कुल 2,29,92,517 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है / मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 3,29,942 नए मामले आए हैं, वहीं कोविड-19 से 3,876 लोगों की मौत हुई है / देश में अभी तक कुल 2,49,992 लोगों की मौत संक्रमण से हुई है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
Good News corona cases started decreasing in 18 states Health Ministry New Delhi


































