KMV College Launches Humanitarian Drive Helping Hands under KMVKares
के.एम.वी. कोरोना से प्रभावित छात्राओं तथा उनके परिवारों को मार्गदर्शन एवं वित्तीय सहायता प्रदान करवाएगा: प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, इंडिया टुडे मैगजीन के बेस्ट कॉलेजेस सर्वेक्षण 2020 तथा आउटलुक मैगजीन के सर्वेक्षण में से टॉप नेशनल एवं स्टेट रैंकिंग प्राप्त, महिला सशक्तिकरण की सीट, कन्या महाविद्यालय, जालंधर के द्वारा # के.एम.वी. केयर्स प्रोजेक्ट के अंतर्गत मानवतावादी मुहिम हेल्पिंग हैंड की शुरुआत की गई है /
. .इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत विद्यालय द्वारा उन सभी छात्राओं के लिए वित्तीय मदद का प्रबंध किया गया है जिनके माता-पिता एवं भाई-बहन कोरोना वायरस के कारण अस्पताल में भर्ती हैं / समूह के.एम.वी. परिवार इस नेक काम के लिए वित्तीय मदद को एकजुट हुआ है / अब तक इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत 10 छात्राओं तथा उनके परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करवाई जा चुकी है और बहुत सारे विद्यार्थियों के की इस मदद के लिए विनती आ रही है /
.इस संबंध में और अधिक जानकारी देते हुए विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने बताया कि कन्या महाविद्यालय उन सभी छात्राओं को ज़रूरी जानकारी, भावनात्मक साथ तथा वित्तीय मदद के लिए आगे आया है जिनके माता-पिता या वह खुद कोरोना वायरस के साथ जूझ रहे हैं आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि पूरा संसार ही इस जानलेवा कोरोना वायरस की मार झेल रहा है /
.
.इस विपरीत, खौफनाक एवं चुनौतीपूर्वक समय में कन्या महाविद्यालय द्वारा अग्रणी तौर पर अपना सामाजिक दायित्व बाखूबी समझते हुए उन सभी की हेल्पिंग हैंड्स प्रोजेक्ट के द्वारा मदद करने का वादा है जो इस वायरस से प्रभावित हैं / के.एम.वी. द्वारा समूह लोगों को इस नेक कार्य के लिए मदद में अपना हाथ आगे बढ़ाने की अपील की गई है
.ताकि उन सभी बेसहारा लोगों का सहारा बना जा सके जो अपने जीवन के सबसे नाजुक दौर से गुज़र रहे हैं / उल्लेखनीय है कि इस महामारी काल के दौरान कन्या महाविद्यालय के द्वारा जरूरतमंदों को भोजन, मास्क आदि मुहैया करवा कर समाज कल्याण में अपना योगदान डाला गया है / इसके साथ ही उन्होंने डॉ. मधुमीत, श्रीमती नीति, डॉ. प्रदीप एवं डॉ. गोपी शर्मा के द्वारा इस प्रयत्न के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
KMV College Launches Humanitarian Drive Helping Hands under KMVKares































