PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

वीकेंड लॉकडाउन में दिल्ली से पंजाब में तस्करी कर रही केन्या की महिला साथी समेत जालंधर में गिरफ्तार, 505 ग्राम हेरोइन बरामद,

arrested in jalandhar kenyan woman smuggling from delhi to punjab in weekend lockdown 505 grams of heroin recovered

arrested in jalandhar kenyan woman smuggling from delhi to punjab in weekend lockdown 505 grams of heroin recovered

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB City न्यूज़ जालंधर : वीकेंड लॉकडाउन के दौरान दिल्ली से पंजाब में हेरोइन तस्करी कर रही केन्या की महिला को जालंधर रूरल पुलिस ने साथी समेत गिरफ्तार कर लिया / तलाशी लेने पर दोनों से 505 ग्राम हेरोइन बरामद हुई / पुलिस ने उनकी कार व हेरोइन को जब्त कर दोनों पर केस दर्ज कर लिया है / अब उनसे हेरोइन डिलीवरी लेने वाले और उन्हें हेरोइन देकर भेजने वाले के बारे में पूछताछ की जा रही है /

.

.

SSP नवीन सिंगला ने बताया कि रविवार को सब इंस्पेक्टर बलकार सिंह ने शाहकोट SDM ऑफिस के बाहर स्विफ्ट डिजायर (HR55AG1940) को चेकिंग के लिए रोका। उसमें एक महिला काले रंग का हैंड बैग पकड़कर बैठी थी / पुलिस ने केन्या की रहने वाली एलिजाबेथ मोटो उर्फ लिज के हैंडबैग की तलाशी ली तो उसमें से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई /

.

.

पुलिस ने कार चला रहे साउथ दिल्ली नजफगढ़ के उत्तम नगर मोहन गार्डन एच ब्लॉक के शम्मी कपूर की तलाशी ली तो उसकी जेब से 5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई / पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ NDPS एक्ट का केस दर्ज कर लिया है / उनकी कार को भी जब्त कर लिया है / पुलिस के मुताबिक कीनिया की लिज व शम्मी दिल्ली से हेरोइन लेकर आए थे /

.

.

यहां उन्होंने लाेकेशन मिलने के बाद वहां हेरोइन की डिलीवरी करनी थी / यह पूरी डीलिंग वॉट्सऐप के जरिए हो रही थी ताकि पुलिस उनकी कॉल को ट्रेस न कर सके / हेरोइन की खेप तस्कर तक पहुंचाने के लिए इन आरोपियों ने सवारी का रूप बना रखा था / दोनों की साठगांठ से ही हेरोइन तस्करी हो रही थी लेकिन पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपी ड्राइवर ने कहा कि उसकी कार कीनिया की महिला ने बुक की है और वो उसे छोड़ने के लिए जा रहा है / उनकी कार पर नंबर प्लेट भी टैक्सी वाली लगी हुई थी /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

arrested in jalandhar kenyan woman smuggling from delhi to punjab in weekend lockdown 505 grams of heroin recovered