PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान, कोरोना से मरने वालों को देगी 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद,

Delhi government will provide financial help to the family of those who died from Corona virus CM arvind Kejriwal announced New Delhi

Delhi government will provide financial help to the family of those who died from Corona virus CM arvind Kejriwal announced New Delhi

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : देश में Coronavirus का खतरा अभी भी बना हुआ है / ऐसे में रोजाना coronavirus के संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं / वहीं कोरोना के कारण कई लोगों की जान भी गई है / इसी बीच दिल्ली सरकार ने कोरोना से मरने वालों के परिवार को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है /

.

.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कई लोग जिनके घर में कोरोना हो जाता है, उनके घर में कई तरह की समस्याएं हैं, बहुत लोगों के घरों में जो कमाने वाले थे, उनकी मौत हो गई और अब कोई कमाने वाला नहीं बचा है / कई ऐसे बच्चे भी हैं, जिनके मां-बाप दोनों गुजर गए हैं / ऐसे में हम विचार मंथन के बाद 4 घोषणाएं करने जा रहे हैं /

.

दिल्ली मे 72 लाख लोगों के पास राशन कार्ड हैं, उन्हें 5 किलो राशन सरकार देती है / इस महीने उन्हें राशन फ्री दिया जा रहा है / इसके अलावा 5 किलो राशन केंद्र की ओर से मिल रहा है / कुल 10 किलो राशन मुफ्त होगा लेकिन कई लोगों का राशन कार्ड नहीं बन पाया / उनको भी दिल्ली सरकार राशन देने जा रही है, पिछले साल भी non-PDS वालों को राशन दिया था / 2-3 दिन में ये शुरू हो जाएगा /

.

.

कई लोगों की कोरोना से मौत हो गई / इस क्षति को हम पूरा नहीं कर सकते लेकिन मदद कर सकते हैं, जिस घर में कोरोना से मौत हुई है, उन्हें 50 हजार रुपये दिए जाएंगे, जिन परिवारों में कमाने वाले व्यक्ति की मौत हुई है उन्हें 50 हजार रुपये के अलावा 2500 रुपये हर महीने पेंशन दी जाएगी /

.

ऐसे बच्चे जिनके मां-बाप दोनों की मौत हो गई, चाहे दोनों में से किसी एक की कोरोना से मौत हुई हो उनके बच्चों को हर महीने 2500 रुपये 25 साल तक देंगे / इसके अलावा शिक्षा का सारा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी / CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 4 से 5 दिन के अंदर मैंने और मेरे मंत्रियों ने बैठकर इस पर काफी विचार मंथन किया / हमने यह देखने की कोशिश की कि लोग कहां-कहां मुसीबत में हैं और कहां-कहां से पैसा बचा सकते हैं /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

Delhi government will provide financial help to the family of those who died from Corona virus CM arvind Kejriwal announced New Delhi