principal association of three universities raised demand to ban online portal for admission of students in colleges
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) से संबंधित कॉलेजों की प्रिंसिपल एसोसिएशन के प्रधान एवं लायलपुर खालसा कॉलेज, जालंधर के प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा ने प्रेस विज्ञिप्त जारी कर बताया कि पंजाब की तीन यूनिवर्सिटियों की प्रिंसिपल एसोसिएशन के प्रधान व सचिव की मीटिंग हुई / इस मीटिंग में सरकार द्वारा डिग्री कॉलेजों में विद्यार्थियों के दाखिले के लिए ऑनलाइन सांझे पोर्टल पर रोक लगाने की मांग की गई हैं / उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण सरकारी आदेशों अनुसार सामाजिक दूरी बनाकर रखनी चाहिए,
. .लेकिन सरकार के इस फैसले से इंटरनेट कैफे और सुविधा केंद्रों में भीड़ बढ़ने के कारण कोविड महामारी के बढ़ने का खतरा है / मीटिंग में सीएम कैप्टन अमरेन्द्र सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और उच्च शिक्षा सचिव को अपील की है कि सरकार इस योजना पर पुर्ण विचार करना चाहिए, क्योंकि सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन अनुसार यह योजना केवल पंजाब की तीन सरकारी यूनिवर्सिटियों पर ही लागू होंगी /
..
इससे इन यूनिवर्सिटियों में विद्यार्थियों के दाखिले कम होंगे, क्योंकि इससे प्राइवेट यूनिवर्सिटियों पर अधिक विद्यार्थी जा सकेंगे / इसलिए यह योजना सभी सरकारी और प्राइवेट यूनिवर्सिटियों पर भी लागू होनी चाहिए / उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इंटरनेट संबंधी ज्यादा जानकारी न होने के कारण व ऑनलाइन कामों की ट्रेनिंग न होने की वजह से इस संबंधी बुरे प्रभाव सामने आ सकते हैं /
. .मीटिंग में यह चर्चा भी हुई कि यूनिवर्सिटियों के आपस में सिलेबस, परीक्षा आदि के समय सारणी में भी इन यूनिवर्सिटियों को मिल कर विचार करने की जरूरत है / इसलिए सरकार को साल 2021-22 से ये परीक्षाएं रोकते हुए इस संबंधी ठोस नीति तैयार करनी चाहिए, ताकि कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों को तैयारी का मौका मिल सके तथा कोविड महामारी के संकट से मानवता बाहर निकल जाए /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
principal association of three universities raised demand to ban online portal for admission of students in colleges































