Covid-19 positive teen goes into tree top isolation Telangana
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ तेलंगाना : कोरोना ने गरीबों पर सबसे ज्यादा कहर बरपाया है / अस्पतालों में जगह नहीं है / जहां जगह है वहां अमीरों की प्राथमिकता है / गरीबों के लिए अपना घर या खुला आसमान ही कोविड केयर सेंटर है या कोविड आइसोलेशन वार्ड, ऐसा ही दिल को दर्द पहुंचाने वाला एक मामला सामने आया है / एक 18 साल के युवा का टेस्ट पॉजिटिव आया / उसके पिता के पास एक ही घर था /
. .परिवार में पांच लोग उसी घर में रहते थे / उसने अपने घर से सात किलोमीटर दूर एक पेड़ को अपना आशियाना बना लिया और 11 दिनों तक उसी पेड़ के ऊपर खाट लगाकर आइसोलेशन में रहा / जब टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आ गई तब वह वहां से घर लौटा / यह मामला तेलंगाना के नलगोंडा जिले का है / जनजातिय बहुल कोंथानंदीकोंडा का रामावत शिवा नाइक बीमार पड़ गया / 4 मई को उसने कोविड-19 टेस्ट कराया / रिपोर्ट पॉजिटिव आई / उसने अपने घर से सात किलोमीटर दूर एक पेड़ के ऊपर खाट को फिट कर दिया और वहीं आइसोलेशन के 11 दिन बिताए /
.
.
जब टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आ गई तब एक दिन बाद वह घर लौटा / शिवा ने कहा, मेरे पास कोई विकल्प नहीं था / घर में मेरे अलावा मां, पिताजी, बहन और भाई हैं / हम सभी को एक ही घर में रहना पड़ता / अगर हम उसी घर में रहते तो सभी कोरोना संक्रमित हो जाते, इसलिए हमने वहां से निकलने का फैसला किया / शिवा ने बताया कि पॉजिटिव होने के बाद पहला दिन उसने घर के बाहर ही बिताया / इसके बाद उसके दिमाग में एक आइडिया आया कि क्यों न अपनी चारपाई को पेड़ के ऊपर लटका दें /
. .इसके बाद उसने अपने घर से सात किलोमीटर दूर अपनी चारपाई को पेड़ के ऊपर फिट कर दिया / इससे उसके घर के लोग सुरक्षित हो जाते / शिवा ने कहा, मेरे गांव में कम से कम 50 लोग कोरोना से संक्रमित है / सभी आइसोलेशन के लिए जूझ रहे हैं क्योंकि सभी के पास घर में रहने की दिक्कतें हैं / अगर आसपास आइसोलेशन सेंटर बना दिए जाए तो मेरी जैसी परेशानी किसी को नहीं होगी / उन्होंने कहा कि मैं 11 दिनों तक पेड़ पर रहा लेकिन किसी ने भी मुझतक आने की जहमत नहीं उठाई /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
Covid-19 positive teen goes into tree top isolation Telangana































