State Bank of India change their working hour, also limited some other work in bank New Delhi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : अगर स्टेट बैंक शाखा में कोई काम हो पहले ये जानकारी हासिल कर लें / SBI ने अपने कामकाज को सीमित किया है / कोरोना महामारी के प्रकोप से बचने के लिए बैंक ने कामकाज के समय में परिवर्तन किया है / SBI के शाखाओं में अब टाइमिंग भी बदल गई है /
. .बैंक की शाखाओं में अब सिर्फ जरूरी काम ही निपटाएं जाएंगे / इसका मकसद Corona काल में सोशल डिस्टेंसिग और लॉकडाउन जैसे नियमों के पालन को बढ़ावा देना है / SBI ने अब अपनी शाखाओं में कामकाज का समय सुबह 10 से 2 बजे तक कर दिया है / यानी बैंक अब मात्र 4 घंटे के लिए खोला जाएगा /
.ऐसे में बैंक की ओर से ग्राहकों को परामर्श दिया गया है कि वह अपने ज्यादातर बैंकिंग काम ऑनलाइन ही निपटाएं और बहुत जरूरी होने पर ही ब्रांच जाएं / बैंक का कहना है कि कोविड-19 की मौजूदा हालत को देखते हुए वह SLBC (स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी) दिशानिर्देशों का पालन कर रहा है /
.
.SBI ने शाखाओं में होने वाले कामों को भी सीमित कर दिया है / ट्विटर पर दी गई जानकारी के हिसाब से अब SBI की ब्रांच में सिर्फ ये चार काम होंगे:–
1. कैश जमा करना या निकालना
2. चेक की क्लियरिेग
3. ड्राफ्ट, आरटीजीएस और एनईएफटी से जुड़े काम
4. सरकारी चालान से जुड़े काम
बैंक ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी किया है / इसमें उसने बैंक शाखाओं में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ-साथ ग्राहकों को कैसा व्यवहार करना है इसकी जानकारी दी है / बिना मास्क के बैंक शाखाओं में किसी को एंट्री नहीं दी जाएगी / इसके अलावा बैंक भी समय-समय पर शाखाओं के सैनिटाइजेशन इत्यादि का ध्यान रखेगा /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
State Bank of India change their working hour, also limited some other work in bank New Delhi































