dera sachha suadha ram rahim Singh gets parole for 48 hours haryana chandigarh Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : यौन शोषण मामले में सजा काट रहे डेरा प्रमुख राम रहीम को आज पैरोल मिल गई है / 48 घंटे के लिए राम रहीम को पैरोल मिली है / इससे पहले भी राम रहीम ने कई बार कोशिश की थी, लेकिन स्थानीय रिपोर्ट के चलते उसे पैरोल देने से इंकार कर दिया गया था / अब उन्हें पैरोल मिल गई है /
. .फिलहाल, डेरा सिरसा मुखी गुरमीत राम रहीम गुरुग्राम पहुंच गया है / बताया जा रहा है कि राम रहीम गुरुग्राम के मानेसर के एक फ़ार्म हॉउस में है / जानकारी के अनुसार फार्म हाउस में ही राम रहीम की माँ भी है / राम रहीम की माँ का मेदांता से इलाज चल रहा है / पैरोल के दौरान राम रहीम अपनी माँ के पास ही रहेगा /
..
सूत्रों के अनुसार, सोमवार (17 मई) को गुरमीत राम रहीम ने सुनारिया के जेल अधीक्षक सुनील सांगवान को पैरोल के लिए आवेदन किया था / छह दिन पहले राम रहीम का स्वास्थ्य खराब होने के चलते कड़ी सुरक्षा के बीच उसे पीजीआई रोहतक में शिफ्ट किया गया था / पीजीआई के मेडिकल बोर्ड ने उसके स्वास्थ्य की जांच के बाद उसे वापस जेल भेज दिया था / अब राम रहीम ने अपनी मां के बीमार होने का हवाला देते हुए इमरजेंसी पैरोल की मांग की है /
. .आपको बता दें कि पिछले साल राम रहीम को एक दिन की पैरोल दी गई थी / उसे कड़ी सुरक्षा और बहुत ही गोपनीय तरीके से गुरुग्राम के मेदांता मेडीसिटी में ले जाया गया था / पहले भी परिवार में शादी-समारोह के लिए भी पैरोल मांगी गई थी, लेकिन उस समय भी डेरा प्रमुख को राहत नहीं मिली थी / 25 अगस्त, 2017 से राम रहीम सलाखों के पीछे है / इसी दिन पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने राम रहीम को साध्वियों से रेप के मामले में दोषी करार दिया था /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
dera sachha suadha ram rahim Singh gets parole for 48 hours haryana chandigarh Punjab































