nihang singh cut the hand of the former congress sarpanch at Batala Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ बटाला : पंजाब के अधीन पड़ते जिला बटाला से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां पर स्थित हरचोवाल के अधीन पड़ते श्री हरगोबिंदपुर के गांव भाम में घरेलू झगड़े का फ़ैसला करने के दौरान तैश में आए एक निहंग सिंह ने पूर्व कांग्रेसी सरपंच की कलाई ही काट डाली / जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे ज़ख़्मी हालत में अमृतसर के अधीन पड़ते एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाख़िल करवाया गया /
. . .सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व सरपंच सुखविंदर सिंह निवासी भाम का घरेलू झगड़ा हो गया था और इस का फ़ैसला करवाया जा रहा था / इस फ़ैसले में खालसा डेरी के निहंग सिंह निवासी बिठवां भी मौके पर पहुँच गए / इस झगड़े के फैसले संबंधी जब बातचीत चल रही थी तो इसी दौरान किसी बात को लेकर निहंग सिंह तैश में आ गए और उसने अपनी तलवार निकाल कर सुखबविंदर सिंह पर हमला कर दिया /
.
.इस हमले में सुखविंदर सिंह की कलाई कट गई / जिसे गंभीर हालत में अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है / इस घटना को लेकर स्थानीय पुलिस को शिकायत दे दी गई है वहीं घटना के बाद से आरोपी निहंग फरार हो गया जिसे ढूंढने के लिए पुलिस जुट गई है / बताया जा रहा है कि सुखविंदर सिंह एक पूर्व कांग्रेसी नेता है और गांव का पूर्व सरपंच भी रह चूका है / फ़िलहाल इस ख़बर के बाद पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
nihang singh cut the hand of the former congress sarpanch at Batala Punjab




































