farmers protest in hisar of haryana
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : हिसार में मंडल आयुक्त कार्यालय घेराव को लेकर किसान क्रांतिमान पार्क में पहुंचना शुरू हो गए हैं / जींद की ओर से आने वाले किसान बरवाला होते हुए बाडो पट्टी टोल पर एकत्र हो रहे हैं / रोहतक, दादरी और हांसी की ओर से आने वाले किसान रामायण टोल प्लाजा पर एकत्र हो रहे हैं / राकेश टिकैत भी रामायण टोल प्लाजा पर पहुंच चुके हैं / सिरसा, फतेहाबाद की ओर से आने वाले किसान लांधडी टोल प्लाजा से एकत्र होकर चले हैं / लोहारू, बहल की ओर से आने वाले किसान चौधरीवास टोल पर एकत्र हुए /
. . .वहीं प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस भी चौकस है / पुलिस ने क्रांतिमान चौक से लेकर लघु सचिवालय तक तीन नाके लगाए हैं / लघु सचिवालय के बाहर थ्री लेयर सिक्योरिटी लगाई गई है / 12 बजे तक किसानों के जुटने की उम्मीद है / प्रशासन ने 26 ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए हैं / 16 ड्यूटी मजिस्ट्रेट रिजर्व रखे गए हैं / सभी को अलग अलग प्वाइंट पर तैनात किया गया है / रेपिड एक्शन फोर्स, हरियाणा आर्म्ड पुलिस के अलावा 7 जिलों की पुलिस तैनात की गई है, जिसमें करीब 4 हजार से अधिक पुलिस कर्मी हैं /
.
.जिला प्रशासन ने आंदोलनरत किसानों को फिर से बातचीत का न्योता दिया है / जिला प्रशासन की तरफ से प्रेस को जारी किए गए बयान में कहा गया कि 21 मई को हुई वार्ता में किसानों ने हिसार मंडलायुक्त के लिए अपनी मांगें रखी थीं / इन मांगों का समाधान करने की दिशा किसान संगठन के प्रतिनिधियों को मंडलायुक्त ने बातचीत का न्योता दिया है / महामारी के इस कठिन दौर में यह जरूरी है कि किसान आंदोलन का हल शांतिपूर्ण ढंग से बातचीत के माध्यम से निकाला जाए /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
farmers protest in hisar of haryana




































