Ban on passengers going from India to UAE till 14 June, decision taken due to Covid19 UAE New Delhi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : संयुक्त अरब अमीरात ने भारत से आने वाले यात्रियों पर लगे प्रतिबंध को 14 जून तक बढ़ा दिया है / दरअसल UAE में सबसे ज्यादा भारतीय नागरिक हैं, लेकिन फिलहाल कोविड से बचाव के चलते इसने भारतीयों के आने पर लगी रोक को बढ़ा दिया है / भारत में सामने आई कोविड आपदा के चलते 25 अप्रैल से प्रतिबंध लगाया गया था /
. .वहीं अब यूएई ने 14 जून 2021 तक भारत से यात्री उड़ानों को निलंबित कर दिया है / इसके अलावा पिछले 14 दिनों में भारत से गुजरने वाले यात्रियों को किसी अन्य जगह से यूएई की यात्रा करने के लिए परमिशन नहीं मिलेगी / दिल्ली के ट्रैवल एजेंट ने बताया कि सभी 20 से ज्यादा देशों ने अप्रैल से भारत की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है, और भविष्य में भी प्रवेश की अनुमति बहुत कम श्रेणियों के पर्यटकों तभी मिल सकेगी जब कोविड महामारी नियंत्रित हो जाएगी /
..
इसके साथ ही कहा कि लोग अलग अलग देशों की घोषित तारीखों पर यात्रा फिर से शुरू होने की उम्मीद में हवाई टिकट नहीं खरीदें, वरना उनका पैसा एयरलाइनों के साथ फंस जाएगा, क्योंकि भारत की स्थिति में कितना और कब तक सुधार आता है ये कहना मुश्किल है / UAE ने पिछले कुछ दिनों में भारत में तेजी से फैल रहे डबल म्यूटेंट को लगातार कड़े नियम लगाकर अपने पास पहुंचने से रोका है /
. .इसने बिजनेस जेट ऑपरेटरों को कोविड हॉटस्पॉट से देश की ओर जाने वाले चार्टर पर भी रोक लगा दी है, साथ ही कोई भी व्यक्ति जो पिछले 14 दिनों में भारत में रहा हो, वो किसी तीसरे देश से होते हुए भी संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा नहीं कर सकता है / मई महीने की शुरुआत में यूएई जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी ने फैसला सुनाया था कि अगले आदेश तक ज्यादा से ज्यादा आठ यात्री अब बिजनेस जेट से यूएई में उड़ान भर सकते हैं, हालांकि विमान के आकार के आधार पर व्यावसायिक जेट छह से 35 यात्रियों के बीच कुछ भी समायोजित कर सकते हैं, लेकिन अब सिर्फ 8 यात्रियों को छूट दी गई है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
Ban on passengers going from India to UAE till 14 June, decision taken due to Covid19 UAE New Delhi




































