electricity becomes cheaper in punjab government gave big relief to consumers Punjab Chandigarh
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने आम बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है / पंजाब राज्य बिजली रेगुलेटरी कमीशन ने घरेलू बिजली उपभोकात्ओं के लिए दरों में 50 पैसे से 1 रुपये प्रति यनिट तक की कटौती की है / 100 यूनिट तक बिजली दर पर एक रुपये की कटौती, जबकि 300 यूनिट तक 50 पैसे प्रति यूनिट की कटौती होगी /
. .नई बिजली दरें 1 जून 2021 से 31 मार्च 2022 तक लागू रहेंगी / आदेशों के मुताबिक 2 किलोवाट तक भार वाले घरेलू खपतकारों के लिए पहले 100 यूनिट के लिए बिजली दरों में एक रुपए और 101 से ले कर 300 यूनिट तक 50 पैसे प्रति यूनिट बिजली सस्ती की गई है / इसी तरह 2 किलोवाट से लेकर 7 किलोवाट भार वाले उपभोक्ताओं के लिए पहले 100 यूनिट के लिए 75 पैसे और फिर 101 से 300 यूनिट तक 50 पैसे प्रति यूनिट बिजली सस्ती की गई है /
..
इससे बिजली उपभोक्ताओं को 682 करोड़ रुपये का लाभ होगा / छोटे और मध्यम औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है / कृषि क्षेत्र के लिए बिजली दरों में 9 पैसे की वृद्धि की गई है / इससे इस क्षेत्र के लिए क्रास सब्सिडी 14.41 से कम कर 12.05 प्रतिशत रह जाएगी /
. .बड़े औद्योगिक घरानों के लिए बिजली दरों में विस्तार 2 प्रतिशत से भी कम रखा गया है / इंडस्ट्री के लिए रात के समय पर का विशेश टैरिफ पहले की तरह ही जारी रहेगा और इंडस्ट्री की मांग पर रात के समय पर के विशेष टैरिफ के अनुसार बिजली का प्रयोग का समय रात 10 बजे से सुबह 6 बजे की जगह अब 4 घंटे बढ़ाकर सुबह 10 बजे तक कर दिया गया है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
electricity becomes cheaper in punjab government gave big relief to consumers Punjab Chandigarh




































