boat accident on nigerian river kills 60 more feared dead International
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ नाइजीरिया : पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया की नाइजर नदी में एक नौका डूबने से कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई / इस हादसे में लापता हुए 83 अन्य लोगों की भी मौत होने की आशंका जताई जा रही है / अधिकारियों ने बताया कि इस नौका में 160 से अधिक लोग सवार थे, जिसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थे /
. . .हादसा बीते बुधवार को हुआ बताया जा रहा है / बताया जा रहा है कि जब नौका देश के उत्तर-पश्चिम में केब्बी प्रांत में सबसे बड़ी नदी नाइजर में किसी विशाल वस्तु से टकरा गयी / आपातकालीन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को भी राहत एवं बचाव अभियान जारी रखा /
.
.अब तक 60 शवों को बरामद कर लिया गया है / नदी के उफान पर होने के कारण बचाव अभियान में परेशानी हो रही है / यह अभी तक पता नहीं चल सका है कि नौका किस वजह से डूबी / यह नौका नाइजर प्रांत से केब्बी प्रांत के वारा शहर की ओर जा रही थी /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
boat accident on nigerian river kills 60 more feared dead International




































