cash loot with petrol pump employee 3 Lakh Rupess in Phillaur area Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ फिल्लौर / जालंधर : पंजाब के जिला जालंधर के अधीन पड़ते फिल्लौर के थाना क्षेत्र सड़क मार्ग पर आज उस समय सनसनी फैल गई जब सुबह के समय बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने पेट्रोल पंप के दो कर्मचारियों के साथ हथियारों के बल पर 3 लाख रुपए की लूट लिए और मौके से भागने में कामयाब हो गए /
. . .इस दौरान उक्त लुटेरों ने आते ही कर्मचारियों की आंखों में लाल मिर्च पाउडर झोंकने के बाद उनके पास मौजूद कैश जिसमें करीब 3 लाख रूपये मौजूद थे ले लिए और भाग खड़े हुए / इस घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची व घटना संबंधी अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जाँच में जुट गई /
.
.वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि पेट्रोल पंप कर्मचारी पंप की पेमेंट लेकर जा रहे थे / इसी दौरान बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कर्मचारियों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है और मामले की जांच में जुट गई है, पुलिस को मौके से लाल मिर्च पाउडर का एक लिफाफा भी बरामद हुआ है व पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
cash loot with petrol pump employee 3 Lakh Rupess in Phillaur area Jalandhar




































