75 percent beds lying free in covid care facilities jalandhar records lowest case load in 5 months dc jalandhar ghanshyam thori
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : ज़िला प्रशासन की तरफ से कोरोना वायरस महामारी का असरदार ढंग से मुकाबला करते हुए ज़िले में पिछले ढाई महीने दौरान कोविड मामलों की संख्या में रिकार्ड कमी सामने आई है, जिससे ज़िले भर के कोविड संभाल अस्पतालों (सुविधाओं) में 75 प्रतिशत बैंड खाली हो गए हैं / ज़िले में वायरस को फैलने से रोकने के लिए ज़िला प्रशासन की तरफ से अपनाई गई बहु-आयोगी रणनीति के बारे में बताते हुए जिलाधीश जालंधर घनश्याम थोरी ने बताया कि ज़िले में अब स्थिति पूरी तरह काबू में है /
. .उन्होंने कहा कि ज़िले की अलग -अलग कोविड संभाल सुविधाओं में 2000 बैडो का प्रबंध किया गया था, जिसमें से अब 1500 बैड (75 प्रतिशत) खाली पड़े है, जो कि स्थिति में हुए सुधार को दिखाते हैं / उन्होंने बताया कि बैंडो के मामलो में ही नहीं, बल्कि ज़िले में लगतार कोविड कारण होने वाली मृत्यु दर में भी सुधार हो रहा है और जालंधर राज्य भर के 22 जिलों के सी.एफ.आर.इंडैक्स में 18वें स्थान पर आ गया है / उन्होंने बताया कि सी.एफ.आर. की ताज़ा रिपोर्ट अनुसार जालंधर ज़िले में कोविड कारण होने वाली मृत्यु दर 2.30 प्रतिशत है / उन्होंने बताया कि ज़िले में 60733 पाजिटिव केस सामने आए थे, जिनमें से 1394 मौतें हुई है /
..
जिलाधीश ने सभी स्वास्थ्य संभाल कामगारों और फ्रंट लाईन योद्धाओं की तरफ से ज़िले में वायरस को फैलने से रोकने के लिए किये जा रहे प्रयासों की भी प्रशंसा गई / उन्होंने कहा कि जिला निवासियों ने राज्य सरकार द्वारा कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के चलते दिशा निर्देशों और पाबंदियों की सख़्ती से पालना की है / थोरी ने बताया कि कोरोना वायरस के मामलें में आ रही कमी को देखते हुए ज़िला प्रशासन की तरफ से आर्थिक गतिविधियों को और सुचारू ढंग से चलाने के लिए पाबंदियों को हटाते हुए
. .सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 5 से शाम 6 बजे तक दुकानें खोलने की इजाज़त दी गई है / उन्होंने ज़िला निवासियों से अपील करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी तरह स्थिति में सुधार लाने के लिए सहयोग दिया जाये, जिससे इन पाबंदियों को दोबारा लगाने की ज़रूरत न पड़े / उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि कोविड वायरस संबंधी पाबंदियों को अपना कर ही हम इस घातक वायरस को फैलने से रोक सकते हैं / इस अवसर पर जिलाधीश ने स्वास्थ्य विभाग के आधिकारियों से बैठक दौरान कोविड -19 की मौजूदा स्थिति का भी जायज़ा लिया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
75 percent beds lying free in covid care facilities jalandhar records lowest case load in 5 months dc jalandhar ghanshyam thori































