juhi chawla petition in 5g case dismissed delhi high court fined 20 lakhs
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “मनोरंजन” मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला द्वारा 5जी को लेकर दायर की गई याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है / इसके साथ ही कोर्ट ने अभिनेत्री को 20 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है / जस्टिस जेआर मिधा की पीठ ने इस मामले में शुक्रवार को अपना फैसला सुनाया / इससे पहले इस मामले में बुधवार को सुनवाई हो चुकी है /
. .हाईकोर्ट ने जूही चावला की याचिका को खारिज करते हुए कोर्ट फीस जमा करने का आदेश दिया है / उनकी अर्जी को खारिज करते हुए कहा कि ये पब्लिसिटी स्टंट के लिए याचिका फाइल की गई / साथ ही ऑनलाइन सुनवाई की लिंक शेयर कर सुनवाई में व्यवधान डाला, इसके लिए जूही चावला को कड़ी फटकार भी लगाई है /
.याचिकाकर्ता अपनी दलील सरकार के सामने रखें और सरकार उस पर विचार करे / अदालत की कार्यवाही के दुरुपयोग के लिए जूही चावला पर जुर्माना लगाया गया / कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता को खुद नहीं पता था कि तथ्यों को लेकर याचिका दायर की गई / यह पूरी तरह से कानूनी सलाह पर आधारित थी, जो पब्लिसिटी के लिए दायर की गई /
.
.बता दें जूही चावला की याचिका में दावा किया गया है कि इन 5जी वायरलेस टेक्नोलॉजी योजनाओं से मनुष्यों पर गंभीर, अपरिवर्तनीय प्रभाव और पृथ्वी के सभी पारिस्थितिक तंत्रों को स्थायी नुकसान पहुंचने का खतरा है / जूही चावला, वीरेश मलिक और टीना वचानी ने याचिका दायर कर कहा है कि यदि दूरसंचार उद्योग की 5जी संबंधी योजनाएं पूरी होती हैं तो पृथ्वी पर कोई भी व्यक्ति, कोई जानवर, कोई पक्षी, कोई कीट और कोई भी पौधा इसके प्रतिकूल प्रभाव से नहीं बच सकेगा /
.याचिका में प्राधिकारियां को यह प्रमाणित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि 5जी टेक्नोलॉजी किस तरह से मानव जाति, पुरुषों, महिलाओं, वयस्कों, बच्चों, शिशुओं, जानवरों और हर प्रकार के जीवों, वनस्पतियों के लिए सुरक्षित नहीं है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
juhi chawla petition in 5g case dismissed delhi high court fined 20 lakhs































