PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

जालंधर पुलिस ने एक और इमीग्रेशन कंपनी के खिलाफ दर्ज किया स्टडी वीज़ा के नाम पर लाखों ठगने पर मामला दर्ज,

5 lakhs cheated on the pretext of sending them to singapore on study visa and work permit the owner said the couple took advantage of Immigration Jalandhar

5 lakhs cheated on the pretext of sending them to singapore on study visa and work permit the owner said the couple took advantage of Immigration Jalandhar

इमीग्रेशन कंपनी के मालिक ने PTB News से बात कर बताई सारी सचाई,

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर में इमीग्रेशन की आड़ में आम लोगों से ठगी करना कुछ इमीग्रेशन कारोबारियों का पेशा बन गया है, जिसकी वजह से साफ सुथरी छवि वाले लाइसेंस होल्डर इमीग्रेशन कारोबारी भी बदनाम हो रहे हैं / ऐसे में आये दिन पुलिस ऐसी ही कई ठग ट्रैवल एजेंसियों के खिलाफ लगातार मामले दर्ज कर उनको सख्त से सख्त सजा दिलाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि आम जनता का पुलिस और साफ सुथरी छवि वाली ट्रैवल एजेंसियों पर भरोसा बना रहे /

.

.

दरसअल जालंधर पुलिस ने बस स्टेंड के पास स्थित एक ट्रैवल एजेंसी के मालिक व उसके पास काम करने वाले अन्य कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद मामले की तफ्तीश शुरू की थी, पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार पीड़ित ने उक्त ट्रैवल एजेंसी मालिक व उनके कर्मचारियों पर स्टडी वीजा व वर्क परमिट पर सिंगापुर भेजने के बहाने 5.60 लाख रुपए ठगने का कथित रूप से आरोप लगाए थे /

.

यह आरोप पीड़ित पक्ष ने ट्रैवल एजेंसी के मालिक व दंपती पर लगे हैं, हालांकि मालिक ने इस मामले में अपना पक्ष PTB News के सामने रखा और पूरी बात बताई / इससे पहले पीड़ित पक्ष जोकि जालंधर का ही रहने वाला है ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि वह और उनका चचेरा भाई विदेश जाना चाहते थे / उन्होंने बस स्टेंड के पास स्थित U इमीग्रेशन के मालिक का विज्ञापन देखा और उनके ऑफिस जाकर मालिक के ऑफिस में बैठे दो लोगों से मिले /

.

इस दौरान उन्होंने प्रति व्यक्ति के हिसाफ से 3 लाख रुपए की मांग की तो दोनों भाइयों ने अलग-अलग समय में उक्त ऑफिस में बैठे दोनों मुलाजिम जोकि खुद आपस में पति-पत्नी थे को 5.60 लाख रूपये दे दिए, हालांकि पैसे देने के बाद भी ना तो उनका काम हुआ और ना ही उनको विदेश भेजा गया और न ही वह अब उनका पैसा लौटा रहे हैं, जिसके बाद दुःखी होकर उन्होंने स्थानीय वेस्ट हल्के के अधीन पड़ते पुलिस थाने में उनकी शिकयत दे दी /

.

जिसके बाद जब पुलिस ने जाँच की तो पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान ठग महिला ने बताया कि इसमें उक्त ट्रैवल एजेंसी का कोई भी कसूर नहीं है और ना भी वह उक्त एजेंसी मालिक को जानती हैं / इसके बाद पुलिस द्वारा की गई कई महीनों की जाँच के बाद पता पुलिस के सीनियर अधिकारीयों ने पाया कि पीड़ित पक्ष के साथ ठगी करने और पैसे जिसके अकाउंट में गए हैं वह उक्त एजेंसी मालिक नहीं बल्कि उसके ऑफिस का नाम लेकर काम करने वाला तरनतारन निवासी है /

.

फ़िलहाल पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ IPC 1860 की धारा 406, 420 व पंजाब प्रोफेशनल ट्रैवल एक्ट 2014 के तहत धारा 13 के तहत मामला दर्ज पर करते हुए ट्रैवल एजेंसी मालिक व उक्त आरोपी की पत्नी की भूमिका की जांच जारी रखते हुए आगे की करवाई शुरू कर दी है / इस मामले संबंधी जब PTB News ने बस स्टेंड के पास स्थित उक्त ट्रैवल एजेंसी के ऊपर लगे आरोपों के मामले संबंधी उक्त एजेंसी मालिक से बात की तो उन्होंने कहा कि अगर मैं कहीं भी गलत होता तो क्या में इन ठग दंपति के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत देता, उन्होंने यह भी कहा कि अगर पीड़ित पक्ष मेरे और मेरी कंपनी की और से कोई भी लेनदेन प्रूफ के तौर पर पेश कर दे तो मैं उसी पीड़ित पक्ष का एक एक रुपया देने को तैयार हूँ, फ़िलहाल मामला पुलिस के अधीन है और आगे इस मामले में पुलिस क्या करवाई करती है वह वक्त ही बताएगा /

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

5 lakhs cheated on the pretext of sending them to singapore on study visa and work permit the owner said the couple took advantage of Immigration Jalandhar