Art of Living Session organised at HMV College Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : आर्ट आफ लिविंग के सहयोग से हंसराज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन की अध्यक्षता में आर्ट आफ लिविंग का सेशन आयोजित किया गया / इसका विषय कोविड के समय में स्ट्रैस फ्री टीचिंग था / वर्कशाप की रिसोर्स पर्सन एमडी गायनी डॉ. मीनाक्षी गुप्ता तथा आर्ट आफ लिविंग से श्री विवेक बांसल थे /
. . .डॉ. मीनाक्षी गुप्ता ने प्रैक्टिकल सेशन लिया तथा बताया कि हमारी इम्यूनिटी बढ़ाने में सुदर्शन क्रिया बहुत लाभकारी सिद्ध होती है / उन्होंने स्ट्रैस कम करने के लिए कुछ योगासन भी बताए / एक प्रतिभागी सुश्री रेनु ने अपने जीवन के अनुभव सांझे किए कि किस प्रकार सुदर्शन क्रिया से उनके जीवन में बदलाव आया / सभी प्रतिभागियों ने सेशन का आनंद लिया तथा सुदर्शन क्रिया को अपने जीवन में अपनाने को सुनिश्चित किया /
.
.प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने भी स्वस्थ जीवन अपनाने पर जोर दिया / उन्होंने कहा कि सेहतमंद जीवन के लिए तनाव मुक्त रहना अति आवश्यक है / साईकोलाजी विभागाध्यक्षा डॉ. आशमीन कौर इस सेशन की संचालक थी / उन्होंने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
Art of Living Session organised at HMV College Jalandhar































