ADMINPERFORMS LAST RITES OF COVID POSITIVE DECEASES AFTER NO ONE CLAIMED BODY
जिलाधीश के आदेशों पर आधिकारियों ने एन.जी.ओ. के सदस्यों के साथ सम्मान से किया संस्कार,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जिलाधीश घनश्याम थोरी के आदेशों पर ज़िला प्रशासन जालंधर के आधिकारियों ने आज एक बार फिर कोविड -19 कारण दम तोड़ देने वाले व्यक्ति, जिसके पारिवारिक सदस्यों में से कोई भी मृतक शरीर पर दावा करने के लिए आगे नहीं आया, का सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया /
. .इस बारे में और ज्यादा जानकारी देते हुए जिलाधीश ने बताया कि सिविल अस्पताल में एक कोविड -19 पाजिटिव मरीज़ को दाख़िल करवाया गया था, जिसकी अगले दिन मौत हो गई / मरीज़ की पहचान निर्मल सिंह (50) कपूरथला रोड के तौर पर हुई थी / उन्होनें आगे बताया कि मरीज़ की मौत के बाद मृतक शरीर पर दावा करने के लिए कोई भी आगे नहीं आया और अटेंडैटों का फ़ोन नंबर बंद आता रहा /
..
मृतक शरीर को करीब 10 दिन मोरचरी में रखा गया और आधिकारियों की तरफ से मृतक के पारिवारिक सदस्यों का पता लगाने के लिए ठोस प्रयत्न भी किये गए / वहीं थोरी ने बताया कि मृतक शरीर को स्वास्थ्य अथारिटी की तरफ से स्थानीय सिविल अस्पताल में डा. कामराज की निगरानी में प्रोटोकोल अनुसार लपेटा गया और फिर संस्कार के लिए श्मशानघाट में लाया गया, जहाँ आधिकारियों की तरफ से एन.जी.ओ. आखिरी उम्मीद के साथ संस्कार सम्बन्धित अंतिम रस्मों को सम्मान से पूरा किया गया /
. .जिलाधीश घनश्याम थोरी ने ज़िला निवासियों से अपील की कि जिन व्यक्तियों के संस्कार के लिए कोई पारिवारिक सदस्य या कोई और आगे नहीं आता और इस प्रकार की सहायता के लिए प्रशासन के कंटोरल रूम नंबर 0181 -2224417 और 0181 -2224848 पर संपर्क किया जा सकता है / उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन की तरफ से चल रहे स्वास्थ्य संकट दौरान ज़िला निवासियों की हर संभव मदद के लिए दिन रात काम किया जा रहा है / उन्होंने ज़िला निवासियों को कोविड -19 महामारी की दूसरी लहर पर काबू रखने लिए प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने की अपील की /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
ADMINPERFORMS LAST RITES OF COVID POSITIVE DECEASES AFTER NO ONE CLAIMED BODY































