PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

के.एम.वी. ने मनाया स्थापना दिवस- लाला देवराज जी द्वारा स्थापित शाखा विद्यालय अब बन चुकी है विश्व प्रसिद्ध संस्था

KMV Celebrates Founders Day- The Shakha Vidyalaya Founded by Lala Devraj ji has now Blossomed into World Renowned Institution

KMV Celebrates Founders Day- The Shakha Vidyalaya Founded by Lala Devraj ji has now Blossomed into World Renowned Institution

शाखा विद्यालय की स्थापना के साथ भारत में महिला सशक्तिकरण की नींव रखी गई – श्री चंद्र मोहन, प्रधान, आर्य शिक्षा मंडल

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, इंडिया टुडे मैगजीन के बेस्ट कॉलेजेस सर्वेक्षण 2020 तथा आउटलुक मैगजीन के सर्वेक्षण में से टॉप नेशनल एवं स्टेट रैंकिंग प्राप्त, महिला सशक्तिकरण की सीट, कन्या महाविद्यालय, जालंधर के द्वारा अपना स्थापना दिवस मनाया गया / 16 जून 1886 को पूरे उत्तर भारत में जालंधर में शाखा विद्यालय के साथ लड़कियों को शिक्षा प्रदान करती संस्था की नींव रखी गई जो पूरे संसार में महिला शिक्षा तथा सशक्तिकरण के केंद्र कन्या महाविद्यालय के रूप में प्रसिद्ध हुई /

.

.

कन्या महाविद्यालय के गौरवमई ऐतिहासिक सफर पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने बताया कि औरतों की शिक्षा के लिए एक योद्धा के रूप में भूमिका निभाने वाले व्यक्ति लाला देवराज जी द्वारा 1886 में स्थापित किया गया कन्या महाविद्यालय भारत में 19वीं सदी के अंत में आई पुनरजागृति का ही परिणाम है / आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि 136 सालों से अपनी बहुमूल्य विरासत के साथ कन्या महाविद्यालय को उत्तर भारत में पहली महिला शिक्षा संस्था होने का गौरव प्राप्त है /

.

.

इस विशेष अवसर पर श्री चंद्र मोहन, प्रधान, आर्य शिक्षा मंडल ने समूह के.एम.वी. परिवार को बधाई दी और इस संस्था के निरंतर विकास, समय के साथ चलने की चाहत, सर्वपक्षीय विकास के मद्देनज़र गुणात्मक शिक्षा छात्राओं को प्रदान करने के लिए गंभीर एवं सकारात्मक प्रयत्न जो 1886 से इसका विजन एवं मिशन भी है के संबंध में गर्व महसूस करने के साथ-साथ अपनी खुशी सांझा की / उन्होंने बताया की शाखा विद्यालय की स्थापना के साथ भारत में महिला सशक्तिकरण की नींव रखी गई /

.

.

अपनी अमीर विरासत एवं नारी शिक्षा के लिए प्रतिबद्धता ने कन्या महाविद्यालय को परंपराओं एवं आधुनिकता के सुमेल में निरंतर प्रयत्नशील संस्था बनाया एवं जहां के.एम.वी. को भारत की विरासत संस्था होने का गौरव प्राप्त हुआ वहीं साथ ही भारत सरकार से ऑटोनॉमस संस्था का दर्जा प्राप्त कर यह पंजाब का पहला महिला ऑटोनॉमस कॉलेज भी बना है / इसके साथ ही भारत सरकार द्वारा स्टार कॉलेज, कॉलेज विद पोटेंशियल फॉर एक्सीलेंस आदि मान सम्मानओं के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध कैनेडा, अमेरिका तथा यूरोप की यूनिवर्सिटीओं एवं कॉलेजों के साथ अकादमिक कोलैबोरेशंस ने इसको अन्य संस्थाओं के लिए एक आदर्श साबित किया है /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

KMV Celebrates Founders Day- The Shakha Vidyalaya Founded by Lala Devraj ji has now Blossomed into World Renowned Institution