genome sequencing finds 4 lions infected by covid delta variant in tamil nadu
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ तमिलनाडु : तमिलनाडु के वंडालूर में अरिग्नर अन्ना जूलॉजिकल पार्क में चार कोविड-19 संक्रमित शेरों के नमूनों में डेल्टा वेरिएंट का पता लगा है / पार्क की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि जीनोम सीक्वेंसिंग से वेरिएंट का पता चला है, सभी पैंगोलिन वंश B.1.617.2 के हैं / इस साल 11 मई को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने B.1.617.2 को वेरिएंट ऑफ कंसर्न कहा था /
. .जू के डिप्टी डायरेक्टर ने कहा कि इस संक्रमण में संक्रमण की क्षमता बहुत ज्यादा है / जू ने 11 शेरों के कोरोना संक्रमण के सैंपल्ट जांच के लिए भेजे थे, इनमें 4 शेरों के सैंपल 24 मई को जबकि 7 शेरों के सैंपल 29 मई को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिसीज (NIHSAD) भोपाल भेजे थे / 3 जून को 9 शेरों के नमूनों में SARS CoV-2 की पुष्टि हुई थी / इसके बाद से इनका इलाज किया जा रहा था /
..
डिप्टी डायरेक्टर ने बयान में कहा कि संस्थान ने SARS CoV-2 वायरस की जीनोम सीक्वेंसिंग का रिजल्ट अधिकारियों के अनुरोध के बाद शेयर किए / निदेशक ने कहा कि चार सैंपल्स की जीनोम सीक्वेंसिंग की गई, जिसमें सभी 4 में डेल्टा वेरिएंट मिला / नौ साल की एक शेरनी नीला और 12 साल के पथबनाथन नाम के एक नर शेर की इस महीने की शुरुआत में जू में कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी / चिड़ियाघर में कोरोना वायरस संक्रमण से दो हफ्तों के भीतर दो मौतें हुई थीं /
. .12 साल के एशियाई पथबनाथन नाम के शेर को उद्यान के सफारी क्षेत्र में रखा गया था / तीन जून को इस शेर के नमूनों में कोरोना का संक्रमण मिला था / इससे पहले तीन जून को ही चिड़ियाघर में नीला नाम की शेरनी की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई थी / चिड़ियाघर के पशु चिकित्सक और तमिलनाडु पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ पूरी कोशिश कर रहे हैं कि शेर जल्द से जल्द ठीक हो जाएं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
genome sequencing finds 4 lions infected by covid delta variant in tamil nadu































