jalandhar cyber criminals take out eight lakh rupee from retired army man Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर में ऑनलाइन ठगों का कहर सामने आने से शहर में एक बार फिर से हड़कंप मचा गया है / दरअसल फिल्लौर में फौज के रिटायर्ड नायब सूबेदार के बैंक खाते से ठगों ने 8.38 लाख रुपए निकाल लिए / उन्होंने मकान बनाने के लिए इसमें रुपए जमा कराए थे / फौज में तैनात उनका बेटा भी इसी में रुपए जमा करा रहा था / पुलिस के साइबर सैल ने इसकी जांच की तो उत्तर प्रदेश व नई दिल्ली के छह ठग इसमें शामिल मिले / फिलहाल केस दर्ज कर पुलिस ने अब पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है /
. .नवीं आबादी पंज ढेरा के रहने वाले रिटायर्ड नायब सूबेदार बलबीर सिंह ने बताया कि उनका दाना मंडी फिल्लौर स्थित PNB में सेविंग खाता है / उन्होंने मकान बनाने के लिए इस खाते में रुपए जमा कराए थे / जिसमें उनकी फंड व पेंशन की रकम भी आती थी / उसका बेटा भी फौज में है उसके रुपए भी उसी खाते में डाले थे /
..
उन्होंने बताया कि उनका मकान बनना था, इसके लिए वो जब मार्च महीने में बैंक से रुपए निकलवाने के लिए बैंक पहुंचे तो उन्हें इसका पता चला / उन्होंने बैंक स्टेटमेंट चैक की तो उनके खाते से यह रकम अज्ञात व्यक्तियों द्वारा निकाली जा चुकी थी / हालांकि यह रुपए कैसे निकले? उन्हें इसके बारे में पता नहीं चल सका / जब उन्होंने बैंक कर्मचारियों से पूछा तो उन्होंने कोई तसल्लीबख्श जवाब नहीं दिया /
. .रिटायर्ड नायब सूबेदार के जमां पूंजी गंवाने की शिकायत मिली तो पुलिस ने साइबर सैल से इसकी जांच कराई / जिसमें पता चला कि उनके खाते से UP के राजा बाबू, सोनू, हरीशा, भैरो प्रसाद, सुरेश कुमार और नई दिल्ली बदरपुर के धन सिंह बिष्ट ने यह रकम उड़ाई और बाद में इसे खुर्द-बुर्द कर दिया / आरोपियों ने यह काम कोई लिंक भेजकर किया या फिर CVV व OTP लेकर किया, इसके बारे में पुलिस जांच कर रही है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
jalandhar cyber criminals take out eight lakh rupee from retired army man Punjab































