KMV College Celebrates 7th International Day of Yoga Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, इंडिया टुडे मैगजीन के बेस्ट कॉलेजेस सर्वेक्षण 2020 तथा आउटलुक मैगजीन के सर्वेक्षण में से टॉप नेशनल एवं स्टेट रैंकिंग प्राप्त, महिला सशक्तिकरण की सीट, कन्या महाविद्यालय, जालंधर के द्वारा 7वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया / इस अवसर पर विद्यालय के एन.एस.एस. विभाग के द्वारा मास मूवमेंट फॉर हेल्थ एंड वेलबीइंग विषय पर एक वेबीनार का आयोजन करवाया गया जिसमें प्रसिद्ध योग विशेषज्ञ डॉ. विनोद, प्रिंसिपल, ओ.पी.एम. इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन, दयालपुर, कबूतर ने बतौर स्रोत वक्ता शिरकत की /
. .वेबीनार के दौरान संबोधित होते हुए डॉ. विनोद ने मौजूदा कोरोना महामारी की स्थिति में योग के महत्व एवं जरूरत के बारे में विस्तार से चर्चा की / उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की मानसिक एवं शारीरिक परेशानियों को दूर करते हुए उसी सेहतयाब रखने में योग की भूमिका बहुत अहम है / विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर संबोधित होते हुए कहा कि यह दिन विशेष तौर पर पूरे विश्व में शांति एवं सद्भावना को फैलाने के लिए चुना गया है / आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि कन्या महाविद्यालय पारंपरिक तौर पर परखी गई अवधारणाओं एवं सांस्कृतिक विरासत को संभाल कर रखने में विश्वास रखता है तथा योग प्राचीन भारतीय परंपराओं का एक बहुमूल्य उपहार है /
..
इसके अलावा संस्था द्वारा योग के संबंध में हफ्ता भर चलने वाली वर्कशॉप का आयोजन करवाया गया / इस दौरान विभिन्न योग आसनों, मुद्राओं, प्राणायाम आदि कई प्रकार की गतिविधियों के साथ-साथ छात्राओं के लिए ध्यान के सेशनज़ भी आयोजित करवाए गए / छात्राओं ने जहां इन विभिन्न आसनों को सीखा वहीं साथ ही उन्होंने इस वर्कशॉप के अंतर्गत पोसचर, वेलेनसिंग पोसचर, इनवर्टेड पोसचर, बैकवर्डबेंडिंग पोसचर आदि को बखूबी प्रदर्शित भी किया / इसके साथ ही योग से संबंधित हफ्ता भर चली गतिविधियों में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया
. .जिसमें विद्यालय की फैशन डिजाइनिंग विभाग के द्वारा मौजूदा फैशन एवं योग के आपसी संबंध को पेश किया गया / विद्यालय के फिजिकल एजुकेशन विभाग के द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के साथ मिलकर छात्राओं ने विभिन्न योगिक गतिविधियों को पेश किया / इसके अलावा विद्यालय के फाइन आर्ट्स विभाग की छात्राओं ने पेंटिंग, स्लोगन तथा पोस्टर्स बनाकर मौजूदा समय में योग के महत्व को प्रदर्शित किया / वेबीनार के अंत में डॉ. सोनिक भाटिया ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया / मैडम प्रिंसिपल ने इस सफल आयोजन के लिए श्रीमती आशिमा साहनी, डॉ.हरप्रीत कौर, श्रीमती आनंद प्रभा तथा डॉ. सोनिक भाटिया द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा की /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
KMV College Celebrates 7th International Day of Yoga Jalandhar































