punjab crime gangster shoot himself after seeing the police in bathinda
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ बठिंडा : सीआईए स्टाफ जैतो की पुलिस बठिंडा में सी कैटेगरी के गैंगस्टर को गिरफ्तार करने गांव जस्सी बागवाली में पहुंची / पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर पर सवार गैंगस्टर मनजिंदर सिंह उर्फ काला सेखों निवासी फरीदकोट ने अपनी पिस्टल से हवाई फायरिंग करने के बाद खुद को जांघ पर गोली मार ली / इस दौरान गैंगस्टर ने अपने मोबाइल से एक वीडियो बनाकर आरोप लगाया कि उसकी जांघ पर जो गोली लगी, वो पुलिस ने मारी है /
. .गोली लगने के बावजूद गैंगस्टर ट्रैक्टर पर सवार होकर अपने रिश्तेदार के घर जा पहुंचा / पीछा कर रही पुलिस ने गंभीर हालत में गैंगस्टर को गिरफ्तार कर सिविल अस्पताल बठिंडा में दाखिल करवाया / घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी भूपिंदरजीत सिंह विर्क पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंचे / वहीं पुलिस की दो टीमें पूरे मामले की जांच में जुट गई है /
.दस से अधिक आपराधिक केसों में नामजद सी कैटेगरी का गैंगस्टर मनजिंदर सिंह उर्फ काला सेखों हथियारों की तस्करी के आरोप में फरीदकोट पुलिस का वांछित था / फरीदकोट के जैतो की सीआईए स्टाफ पुलिस लगातार उसे ढूंढ रही थी / इसी दौरान जैतो सीआईए स्टाफ पुलिस को सूचना मिली कि गैंगस्टर सेखों अपनी मौसी के घर गांव जस्सी बागवाली जिला बठिंडा में छिपा हुआ है और अपनी मौसी के खेतों में काम करता है /
.
.सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ जैतो की पुलिस टीम इंस्पेक्टर दलवीर सिंह की अगुवाई में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे गांव जस्सी बागवाली में स्थित खेतों में ट्रैक्टर चला रहे गैंगस्टर सेखों को गिरफ्तार करने पहुंची / इस पर गैंगस्टर ने ट्रैक्टर पर बैठे-बैठे अपनी पिस्टल से पहले हवाई फायर किए और फिर अपनी जांघ पर गोली मार ली /
.इंस्पेक्टर दलवीर सिंह के अनुसार आरोपी ने खुद पर गोली चलाने के बाद अपने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया और खुद ही बोलने लगा कि उस पर पुलिस ने गोली चलाई है, जबकि पुलिस ने कोई फायर तक नहीं किया / पुलिस को नजदीक आता देख घायल गैंगस्टर ट्रैक्टर को तेजी के साथ भगाकर अपनी मौसी के घर जा पहुंचा / पीछा करते हुए पुलिस ने आरोपी गैंगस्टर को गिरफ्तार कर गंभीर हालत में उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया / जहां पर डॉ. विजय मित्तल की ओर से आरोपी का उपचार किया जा रहा है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
punjab crime gangster shoot himself after seeing the police in bathinda


































