PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

कुछ शर्तों के साथ अनलॉक हुई दिल्ली, क्या कुछ खोलने की मिली अनुमति,

Delhi CM Arvind Kejriwal Announced delhi unlock 6 stadium

Delhi CM Arvind Kejriwal Announced delhi unlock 6 stadium

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में आज से स्टेडियम और खेल परिसरों को खोलने की अनुमति मिल गई है / स्टेडियम और खेल परिसरों को खोलने के दौरान कोविड-19 से जुड़ी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) और अन्य दिशानिर्देंशों के साथ कोविड-19 से बचाव के नियमों का सख्ती से अनुपालन करना होगा, हालांकि अभी दर्शकों को यहां आने की इजाजत नहीं होगी /

.

.

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने आदेश में कहा कि सिनेमाघरों, मल्टीप्लेक्स,स्विमिंग पूल, स्पा, स्कूल और कॉलेज, सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और अन्य तरह के समागमों पर पहले की तरह रोक जारी रहेगी / वहीं, दिल्ली मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन की बसों का 50 प्रतिशत क्षमता के साथ परिचालन होता रहेगा /

.

.

आदेश में कहा गया कि दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की गई और पाया गया कि कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या कम हुई है और संक्रमण दर में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है और कुल मिलाकर स्थिति में सुधार हुआ है, लेकिन कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए पूरी सावधानी और सतर्कता बरतनी होगी / दिल्ली सरकार द्वारा शनिवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक 24 घंटे में दिल्ली में कोविड-19 के 94 नए मामले सामने आए, सात मरीजों की मौत हुई और संक्रमण दर 0.13 प्रतिशत रही /

.

.

उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते डीडीएमए ने जिम और योग संस्थानों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी थी / इसके साथ ही बारात घरों और होटलों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ शादी समारोह आयोजित करने की इजाजत दी गई थी / आदेश में स्पष्ट किया गया कि प्रतिबंधित गतिविधियों पर अमल 12 जुलाई सुबह पांच बजे तक जारी रहेगी / दिल्ली में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से 19 अप्रैल को लॉकडाउन लगाया गया था /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

Delhi CM Arvind Kejriwal Announced delhi unlock 6 stadium