PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

राष्ट्र स्तरीय तैराकी खिलाड़ी उमेश शर्मा ने संभाला DSO जालंधर के तौर पर पदभार,

National level swimming player Umesh Sharma took over as DSO Jalandhar Punjab

PTB City न्यूज़ जालंधर : राष्ट्र स्तरीय तैराकी खिलाड़ी, पंजाब तैराकी टीम के पूर्व कप्तान और वीरता पुरुस्कार प्राप्त करने वाले उमेश शर्मा ने आज ज़िला खेल अधिकारी (SDO) जालंधर के तौर पर पदभार संभाल लिया है / नये DSO के रस्मी आदेश कुछ दिन पहले ही जारी किये गए थे /

.

.

उमेश शर्मा ने तैराकी खेल में अपने लिए एक महत्वपूर्ण स्थान बनाया और वह पंजाब के प्रसिद्ध खिलाड़ियों में से एक रहे / तैराकी खिलाड़ी उमेश शर्मा द्वारा राहत कार्यों दौरान बाढ़ प्रभावित गांव फतेहपुर में फंसे तीन लोगों की जान बचाने पर उनको 2009 में उस समय के डिप्टी कमिश्नर अजीत सिंह पन्नू द्वारा बहादुरी पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है /

.

National level swimming player Umesh Sharma took over as DSO Jalandhar Punjab
राष्ट्र स्तरीय तैराकी खिलाड़ी उमेश शर्मा ने संभाला DSO जालंधर के तौर पर पदभार,

.

इस प्रभार से पहले उनकी तरफ से स्पोर्टस कालेज जालंधर में उभर रहे तैराकी खिलाड़ियों को कोचिंग दी जा रही थी / 2016 बैंच के इस प्रशिक्षक को तैराकी अखाड़े में शानदार खिलाड़ी पैदा करने का गर्व भी प्राप्त है / उनके द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कई खिलाड़ियों ने अपने खेल के द्वारा देश और राज्य का नाम भी रौशन किया है /

.

.

उमेश शर्मा ने खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी और डायरैक्टर स्पोर्टस DPS खरबन्दा का यह अवसर देने पर धन्यवाद करते हुए कहा कि खेल गतिविधियों द्वारा नौजवानों की असीम ऊर्जा को सकारात्मक दिशा की तरफ ले जाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी / उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में खेल को उत्साहित करने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं और इस नेक काम में कोई कमी नहीं छोड़ी जायेगी / उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में जिले में खेल गतिविधियों को उत्साहित करने के लिए हर संभव कोशिश की जायेगी /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें