PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

पंजाब के पूर्व DGP सुमेध सिंह सैनी व पूर्व SSP चरनजीत ने नार्को टेस्ट करवाने से किया साफ इन्कार,

kotakpura firing case former dgp sumedh singh saini and former ssp charanjit to undergo narco test

PTB Big न्यूज़ फरीदकोट : बरगाड़ी बेअदबी मामले से जुड़ी कोटकपूरा गोलीकांड की घटना के मामले में राज्य के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी व मोगा के पूर्व एसएसपी चरनजीत सिंह शर्मा ने नार्को टेस्ट करवाने से साफ इन्कार कर दिया है / वहीं, निलंबित आइजी परमराज सिंह उमरानंगल ने उच्चतम न्यायालय की गाइडलाइन के मुताबिक टेस्ट करवाने पर सहमति प्रदान की है /

.

.

तीनों पूर्व पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को अपने-अपने वकीलों के माध्यम से यहां के एसीजेएम की अदालत में जबाव दाखिल किया / इस मामले में अब अगली सुनवाई 9 जुलाई को रखी गई है / कोटकपूरा गोलीकांड केस की पड़ताल के दौरान एडीजीपी विजीलेंस एलके यादव की अगुवाई वाली एसआइटी ने पिछले माह पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी समेत तीनों पुलिस अधिकारियों से चंडीगढ़ में पूछताछ की थी और एसआइटी का आरोप था कि यह पुलिस अधिकारी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और सच छिपा रहे हैं, जिसके कारण इनका नार्को टेस्ट करवाए जाने की जरूरत है /

.

.

इस आधार पर एसआइटी ने फरीदकोट की अदालत में आवेदन देकर इन पुलिस अधिकारियों का नार्को, लाई डिटेक्टर व ब्रैन मैपिंग टेस्ट करवाने की इजाजत मांगी थी / इस पर अदालत ने सम्बंधित पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी करके जबाव मांगा था / मंगलवार को अपना जबाव दाखिल करते हुए पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी व पूर्व एसएसपी चरनजीत ने टेस्ट करवाने से इन्कार कर दिया है, जबकि निलंबित आइजी उमरानंगल ने नार्को टेस्ट संबंधी जारी उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत टेस्ट करवाने पर सहमति दे दी है /

.

.

कानून के मुताबिक यदि संबंधित व्यक्ति टेस्ट संबंधी अपनी सहमति नहीं देता तो उसका टेस्ट नहीं करवाया जा सकता / मालूम हो कि इन तीनों पुलिस अधिकारियों को पहले वाली एसआइटी ने बतौर आरोपित नामजद करते हुए उनके खिलाफ अदालत में चार्जशीट भी दाखिल की थी, लेकिन बाद में उच्च न्यायालय ने एसआइटी की जांच रिपोर्ट ही रद कर दी थी / अब उच्च न्यायालय के आदेश पर केस की जांच के लिए नवगठित एसआइटी की तरफ से तेजी से जांच की जा रही है /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें