PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनामस संस्था, इंडिया टुडे मैगजीन के बेस्ट कॉलेजेस सर्वेक्षण 2021 के अनुसार पंजाब के नंबर 1 ऑटोनॉमस कॉलेज तथा आऊटलुक मैगजीन के सर्वेक्षण अनुसार टॉप नेशनल एवं स्टेट रैंकिंग प्राप्त महिला, सशक्तिकरण की सीट कन्या, महाविद्यालय, जालन्धर के पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ केमिस्ट्री के द्वारा आई.पी.आर. एंड आई.पी.
. .मैनेजमेंट फॉर स्टार्टअप्स विषय पर डी.बी.टी. स्टार कॉलेज स्कीम के अंतर्गत एक दिवसीय राष्ट्रीय वर्कशॉप का ऑनलाइन आयोजन करवाया गया /डॉ. रुचि तेजपाल, असिस्टेंट प्रोफेसर, सेंट फ्रांसिस कॉलेज, बेगमपेट हैदराबाद, मैनेजिंग प्रोपराइटर तथा सीनियर पेटेंट एसोसिएट, डिटर्मिननेंट्स आई.पी. सर्विसेका, हैदराबाद ने इस आयोजन में बतौर स्रोत वक्ता शिरकत की / अपने संबोधन के दौरान उन्होंने छात्राओं को विस्तार सहित इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स की अवधारणा एवं इसके महत्व से वाकिफ करवाया /
..
इसके साथ ही उन्होंने आई.पी.आर. फाइलिंग की महत्वपूर्ण प्रक्रिया के संबंध में जानकारी भी प्रदान की / इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स की किस्मों के संबंध में बात करते हुए उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय पेटेंटस को फाइल करने में पेटेंट कोऑपरेशन संधि की सुविधाओं के बारे में भी बात की और साथ ही ट्रेडमार्क, इंडस्ट्रियल डिजाइन, ज्योग्राफिकल इंडिकेटर्स, ट्रेड सीके्रटस तथा कॉपीराइट जैसे विषय भी परिभाषित किए /आई.पी. के रणनीतिकरण के पड़ावओं के बारे में बात करने के साथ-साथ इसके मुद्रीकरण के संबंध में चर्चा करने के इलावा टिकाऊ आर्थिक
. .मकसद तथा इस को प्रफुल्लित करने में सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों के साथ स्टार्टअप इंडिया के बारे में भी उन्होंने जानकारी सांझा की / वर्कशॉप के अंत में समूह प्रतिभागियों के द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी डॉ. रुचि के द्वारा सरल ढंग से दिए गए / विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने विषय की महत्वपूर्ण जानकारी छात्राओं को प्रदान करने पर स्रोत वक्ता के प्रति आभार व्यक्त किया और साथ ही इस सफल आयोजन के लिए केमिस्ट्री विभाग द्वारा किए गए प्रयत्नों की प्रशंसा की /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें


































