PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

एच.एम.वी. ने मनाया वल्र्ड पेपर बैग डे

HMV celebrated World Paper Bag Day

PTB News “शिक्षा” : वल्र्ड पेपर डे के उपलक्ष्य में हंसराज महिला महाविद्यालय के एनएसएस वालंटियर्स द्वारा पेपर बैग्स साधारण पब्लिक में वितरित किए गए / उन्होंने पब्लिक को प्लास्टिक बैग छोडऩे व इको-फ्रैंडली पेपर बैग का प्रयोग करने के प्रति जागरूक किया / प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के निर्देशन में एनएसएस छात्राओं ने पेपर बैग्स का प्रयोग बढ़ाने की शपथ ली क्योंकि यह बैग्स रीसाइकिल हो सकते हैं /

.

.

इस अवसर पर डॉ. अंजना भाटिया ने कहा कि प्लास्टिक बैग बायो-डिग्रेडेबल नहीं होते / इससे वातावरण में प्रैशर बढ़ जाता है / पेपर बैग को बनाने में प्लास्टिक बैग की तुलना में कम ऊर्जा लगती है / पेपर बैग पालतू व दूसरे जानवरों के लिए भी सुरक्षित हैं /प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने बताया कि कालेज ने वेस्ट पेपर रीसाइक्लिंग यूनिट बनाया हुआ है जिसमें वेस्ट पेपर को रीसाइकिल किया जाता है / इस यूनिट में वेस्ट पेपर कार्डबोर्ड, टेट्रा पैक, फोटोकापी पेपर, डेनिम मैटीरियल आदि सब रीसाइकिल किया जाता हैै /

.

.

विभिन्न मोटाई, रंग तथा क्वालिटी का पेपर इसमें रीसाइकिल होता है / पेपर को तीन बार रीसाइकिल किया जाता है तथा मशीन से निकले वेस्ट पानी को बागबानी के लिए प्रयोग किया जाता है / एलम के अतिरिक्त पूरी प्रक्रिया में और कोई कैमिकल प्रयोग नहीं किया जाता / रीसाइकिल किए पेपर को आफिस फाइलें, फोल्डर, लिफाफे, गिफ्ट रैप तथा पैकिंग मैटीरियल में प्रयोग किया जाता है /

.

.

फाइन आर्ट्स तथा डिजाइन विभाग की छात्राएं निरंतर कैरीबैग बनाती हैं तथा गिफ्ट को रीसाइकिल पेपर में ही लपेटा जाता है / डिजाइन विभाग से डॉ. राखी मेहता ने कहा कि यह पेपर 100 प्रतिशत रीसाइकिल होता है तथा एक महीने में ही डीकम्पोज हो जाता है / श्रीमती वीना अरोड़ा व डॉ. नीरू भारती ने भी छात्राओं को प्लास्टिक का प्रयोग छोडऩे के लिए प्रेरित किया / इस अवसर पर सुश्री हरमनु व श्रीमती पवन कुमारी भी उपस्थित थे /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें