PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से छिड़ी रार अब शायद खत्म हो जाए। आखिरकार नाराज चल रहे नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाने को तैयार हो गई है / मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच सुलह का फॉर्मूला अब तैयार हो गया है / इस नए फॉर्मुले के मुताबिक,
. . .राज्य में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का पद अब नवोजत सिंह सिद्धू को मिलेगा तो वहीं, कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री बने रहेंगे / मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जानकारी हरीश रावत ने दी है / हरीश रावत कांग्रेस आलाकमान की ओर से पंजाब कलह को सुलझाने के लिए बनाई गई सुलह कमेटी के सदस्य हैं / उन्होंने बताया कि फॉर्मुले के मुताबिक दो प्रदेश कार्यकारी भी बनाए जा सकते हैं / इनमें से एक हिंदू समुदाय से होगा और एक दलित समुदाय से बनाने की तैयारी है /
.
.खबर के मुताबिक कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री बने रहेंगे / हरीश रावत ने कहा कि अमरिंदर और सिद्धू ने यह माना है कि उनका साथ रहना जरूरी है / पंजाब में अब कोई शिकवा नहीं है / हाल में सिद्धू की ओर से किए गए ट्वीट्स को लेकर हरीश रावत ने कहा कि उनका अंदाज-ए-बयां ही कुछ ऐसा है कि तारीफ भी आलोचना लगती है / इसे तो नहीं बदला जा सकता /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें


































