PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

विशाल वालिया ने कहा विधायक धालीवाल हों या सोम प्रकाश सब एक ही थैली के हैं चट्टे-बट्टे,

Aap Party Leader Vishal Walia told MLA Dhaliwal and Som Prakash that they are together Phagwara

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर / फगवाड़ा : आम आदमी पार्टी के ब्लाक प्रधान विशाल वालिया तथा ब्लाक प्रधान तविन्द्र राम भट्टी ने हलका विधायक बलविन्दर सिंह धालीवाल और केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश कैंथ (पूर्व विधायक फगवाड़ा) को एक ही थैली के चट्टे-बट्टे बताते हुए कहा कि दोनों ने विधायक रहते न तो फगवाड़ा का विकास करवाया और न ही लोगों के दुख दर्द में काम आए।

.

.

बेशक भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियां अगले साल 2022 के विधानसभा चुनाव में राजनैतिक लाभ लेने के लिए दलित समाज को वरगलाने की कोशिश कर रही हैं लेकिन फगवाड़ा विधानसभा हलका रिजर्व होने के बावजूद एस.सी. समाज से संबन्धित उक्त दोनों नेताओं ने एस.सी. समाज की भलाई के लिए कोई ठोस प्रयत्न नहीं किया। वालिया और भिंदी ने कहा कि उक्त दोनों नेताओं की तरफ से फगवाड़ा के विकास के झूठे दावे करके सिर्फ लोगों को गुमराह किया गया। जिसका उदाहरण दशकों से बरसाती पानी की निकासी की ज्यों की त्यों बनी समस्या के रूप में सामने है।

.

.

जिसका हल न तो अकाली-भाजपा सरकार के शासनकाल दौरान विधायक सोम प्रकाश करवा सके और न ही मौजूदा विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल ने इस समस्या का उपयुक्त हल करवाया है। उन्होंने कहा कि वे अपने बचपन से देखते आ रहे हैं कि आधे घंटे की बरसात में शहर के प्रमुख बाजार और सडक़ें जलमग्न हो जाती हैं। ऐसा प्रतीत होता है जैसे आधा शहर झील का रूप धारण कर गया हो। जिससे व्यापारी वर्ग का भारी नुक्सान होता है।

.

.

सोम प्रकाश अब केंद्र सरकार में मंत्री हैं, परन्तु किसान विरोधी काले कानून मोदी सरकार से वापस करवाने के लिए उन्होंने कोई प्रयास नहीं किया। आप नेताओं ने कहा कि रिवायती पार्टियों के चलते पंजाब में हर पांच-दस साल में सत्ता तो बदलती है लेकिन व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं होता मगर अब लोग जागरुक हो चुके हैं और इन पार्टियों के बहकावे में नहीं आयेंगे। अगले साल पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनकर रहेगी जिसके बाद पंजाब में भी विकास का दिल्ली माडल लागू किया जायेगा /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें