PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

पिक्चर का ना तो अभी ट्रेलर बना ना बनी पिक्चर, सस्पेंस स्टोरी के बीच सिद्धू पहुंचे Delhi,

the picture is still there no guru navjot sidhu was again called to delhi amidst controversies Delhi Punjab political News

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में जारी जंग अब खुलकर सामने आ गई है / बीते दिन इस तरह के संकेत मिले की कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब यूनिट का अध्यक्ष बना सकती है, इन्हीं संकेतों के बाद बवाल बढ़ गया /

.

.

नाराज़ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अलग बैठक बुला ली, इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने भी अपने समर्थकों के साथ मीटिंग की / इसके साथ ही दोनों गुटों में पोस्टर वॉर भी चल रही है / वहीं इसके बाद नाराज चल रहे नवजोत सिंह सिद्धू को सोनिया गांधी ने आज फिर से दिल्ली बुला लिया है /

.

पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह के बीच शुक्रवार को विधायक नवजोत सिद्धू दिल्ली पहुंच रहे हैं / वह पार्टी की अंतरिम प्रधान सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे / इस दौरान पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत भी मौजूद रहेंगे / उम्मीद है कि इस मुलाकात के बाद सिद्धू कोई बड़ा फैसला करेंगे / सूत्रों के अनुसार, सिद्धू रात भर नहीं सोए और सुबह 6 बजे ही पटियाला से दिल्ली रवाना हो गए / वह सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी से भी मुलाकात करेंगे /

.

.

इससे पहले गुरुवार शाम को सिद्धू को पार्टी का प्रदेश प्रधान बनाए जाने की खबरों से नाराज कैप्टन ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को फोन कर कहा कि पंजाब में 2022 का विधानसभा चुनाव उन्हीं की नुमाइंदगी में लड़ा जाएगा / कैप्टन ने यह भी स्पष्ट किया कि पंजाब कांग्रेस का प्रधान भी उनकी मर्जी से ही बनेगा /

.

उन्होंने सोनिया को यह भी आश्वासन दिया कि कांग्रेस फिर से पंजाब में पिछले विधानसभा चुनाव का इतिहास दोहराएगी / इधर, सिद्धू को चुनाव प्रचार समिति का प्रधान और कार्यकारी समिति का सदस्य बनाए जाने की बात चली तो उसके बाद सिद्धू भी खफा हो गए / नाराज सिद्धू ने चंडीगढ़ पहुंचकर अपने समर्थक कैबिनेट मंत्री और विधायकों के साथ आगे की रणनीति तैयार की /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें