PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

Punjab Police के 3 मुलाजिमों पर पुलिस ने किया केस दर्ज, जानें पूरा मामला,

fir filed against punjab police 3 personnel in inderjeet murder case Amritsar Punjab

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : बीते दिनों अंबाला से कार लूट कर भाग रहे होशियारपुर के इंद्रजीत हत्याकांड में जंडियाला थाने की पुलिस ने घटना के आठ महीने बाद तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और शव खुर्दबुर्द करने के आरोप में FIR दर्ज की है / उक्त कार्रवाई पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर बार्डर जोन के आइजी सुरिंदपाल सिंह परमार ने मामले की जांच की है /

.

.

होशियारपुर के भरवांई रोड निवासी मनिंदरपाल सिंह की शिकायत पर जंडियाला पुलिस ने ASI विनोद कुमार, ASI दर्शन सिंह और ASI सुरिंदर कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है / मनिंदरपाल सिंह ने बताया कि 8 दिसंबर 2020 की शाम उनका भाई दिल्ली से अमृतसर की तरफ जा रहा था / उक्त पुलिस पार्टी ने मानावाला टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी कर रखी थी / पुलिस ने इंद्रजीत सिंह को रुकने का इशारा किया था, लेकिन उसने कार नहीं रोकी /

.

.

इसके बाद पुलिस ने कार पर गोलियां चलानी शुरू कर दी / गोलियां उनके भाई के सीने पर जा लगी और उसे पुलिस पार्टी ने अस्पताल में दाखिल करवाया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई / घटना के बाद पुलिस ने ने अपने मुलाजिमों पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की / पुलिस की तरफ से इंसाफ नहीं मिलने पर उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की / आपको यह भी बता दें कि घटना से कुछ दिन पहले इंदरजीत विदेश से लौटा था और 8 दिसंबर से दिल्ली से होशियारपुर लौट रहा था /

.

.

रास्ते में किसी तरह की सवारी नहीं मिलने पर उसने अंबाला के पास एक डाक्टर की कार लूट ली / इसके बाद वह लूट की कार पर सवार होकर अमृतसर की तरफ आ रहा था / रास्ते में लुधियाना और जालंधर पुलिस ने भी नाका लगाकर आरोपित को रोकने का प्रयास किया था, लेकिन वह नाके तोड़कर भागता रहा / यहां अमृतसर में मानावाला टोल प्लाजा पर पुलिस ने जालंधर पुलिस की सूचना पर नाकाबंदी कर रखी थी / नाका तोड़ते ही पुलिस ने उसपर गोलियां चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई /

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें