PTB न्यूज़ “शिक्षा” : लायलपुर ख़ालसा कालेज, जालंधर पढ़ाई के साथ-साथ वातावरण की संभाल करने और विद्यार्थियों को जागरूक करने संबंधी अलग-अलग गतिविधियों को करने के लिए भी जाना जाता है / इसी के अंतर्गत कॉलेज में शरीरिक शिक्षा और खेल विभाग द्वारा इकौ नेविगेशन क्लब और पंजाब डिवैल्पमैंट सोसायटी के सहयोग के साथ ‘वर्ल्ड नेचर कंजरवेशन डे’ मनाया गया, जिसके अंतर्गत कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरपिन्दर सिंह समरा के नेतृत्व में कॉलेज कैंपस में पौधे लगाए गए और पहले लगाए गए पौधों की संभाल के लिए मुहिम चलाई गई /
. . .इस दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. समरा ने कहा कि वातावरण की संभाल करना हमारा पहला फ़र्ज़ है / इसलिए हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी संभाल करनी चाहिए / उन्होंने कहा कि हमारा कॉलेज कैंपस हरा-भरा और 100 प्रतिशत प्रदूषण रहित है / बाग़-बगीचे और अन्य आसपास के हरे भरे और शनदार दृश्य तन-मन को ताज़गी प्रदान करते हैं / उन्होंने कहा कि वृक्षों की कमी के कारण ग्लोबल वॉर्मिंग बढ़ रही है /
.
.जलवायु में तबदीलियाँ घट रही हैं, जिससे धरती पर तापमान बढ़ रहा है / इन सभी का हल अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर किया जा सकता है / उन्होंने कहा कि इस समय हमारे देश को कम से कम 150 करोड़ वृक्ष लगाने की ज़रूरत है / वृक्षों के साथ ही वातावरण और धरती पर जीवन को बचाया जा सकता है / इस मौके डॉ. एस.एस. बैंस डीन स्पोर्टस, प्रो. हरीयोम वर्मा, प्रो. अजय कुमार के इलावा अन्य स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी भी मौजूद थे /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें































