PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

Bollywood के मशहूर एक्टर का हुआ इतना बुरा हाल कि बीमारी के चलते काटना पड़ गया पैर,

famous bollywood actor had a bad condition leg had to be amputated due to illness Mumbai PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ मुंबई : कोरोना वायरस के दौर में जीना किसी के लिए भी मुश्किल नहीं है / त्रासदी के दौर में अगर जीवन और भी नई चुनौतियों के साथ दस्तक देने लग जाए तो इंसान बिना बेबसी के भला और क्या कर सकता है / इसी तरह बॉलीवुड और टीवी के कई एक्टर्स पिछले कुछ दिनों में सामने आए हैं, जिन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा है /

.

.

कोरोना काल ने उनकी परेशानियों को और बढ़ाने का काम किया है / टीवी सीरियल ‘जोधा अकबर’ और ‘ये है मोहब्बतें’ में काम कर चुके अभिनेता लोकेंद्र सिंह राजावत को डायबिटीज की वजह से अपना एक पैर गंवाना पड़ा है / कोरोना काल में उन्हें काम की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था / स्ट्रेस लेने की वजह से उनका डायबिटीज लेवल बढ़ता चला गया /

.

5 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने उनके एक पैर को शरीर से अलग कर दिया / एक इंटरव्यू में लोकेंद्र बताते हैं कि हाई स्ट्रेस लेवल ने उनके ब्लड शुगर को खतरनाक स्तर तक बढ़ा दिया था जिसकी वजह से उनका पैर काटना पड़ा / कोविड 19 की स्थिति ने लोकेंद्र की समस्याओं को बढ़ा दिया / मीडिया से बात करते हुए लोकेंद्र कहते हैं कि ‘मैं कुछ नहीं कर सकता /

.

.

कोविड महामारी से पहले मैं अच्छा काम कर रहा था लेकिन जब काम कम होने लगा तो आर्थिक परेशानियों के चलते चिंताएं बढ़ने लगीं / लोकेंद्र ने बताया कि इसकी शुरुआत तब हुई जब उनके दाहिने पैर में दिक्कतें होनी शुरू हुईं / उन्होंने इसे नजर अंदाज कर दिया / इसके बाद वह इंफेक्शन फैलता चला गया / उन्हें गैंग्रीन हो गया था / खुद को बचाने का एक ही तरीका था कि घुटने तक उनके पैर काट दिए जाएं /

.

मुंबई के भक्तिवेदांता अस्पताल में लोकेंद्र का पांच घंटे तक ऑपरेशन चला था / वह आगे कहते हैं कि ‘काश, 10 साल पहले जब मुझे डायबिटीज हुआ था तब मैंने इसका ध्यान रखा होता / हम एक्टर्स की शूटिंग की कोई फिक्सड टाइमिंग नहीं होती है / दोपहर के खाने की अनियमितता और काम के घंटों के चलते स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है और तनाव भी होता है / इन सबसे डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें