PTB Big न्यूज़ हिमाचल प्रदेश / दिल्ली : केरल ही नहीं बल्कि उसके पड़ोसी राज्यों में भी पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं / बीते हफ्ते देश के 13 राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है / सिर्फ तमिलनाडु ऐसा राज्य है जहां संक्रमण के मामलों में कोई बदलाव नहीं हुआ है /
. .उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में भी 26 जुलाई से 1 अगस्त तक के हफ्ते के बीच पिछले सप्ताह की तुलना में नए मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है / मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में यह बढ़ोतरी 64 प्रतिशत है, जो कि पूरे देश में सबसे ज्यादा है / यहां नए मामले प्रतिदिन 670 से बढ़कर 1100 तक पहुंच गए हैं / उत्तराखंड में भी नए मामले 61 फीसदी तक बढ़ गए हैं / हालांकि, यहां मामले 272 से बढ़कर 437 हुए हैं /
..
जम्मू-कश्मीर में भी कोरोना के मामले 26 फीसदी बढ़ गए हैं / दिल्ली जहां एक हफ्ते में सिर्फ 381 नए मामले सामने आए, वहां भी संक्रमण 15 फीसदी बढ़ गया है / राजधानी में बीते हफ्ते 440 नए मामले दर्ज किए गए हैं / वहीं, पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी कोरोना के मामले 2 फीसदी बढ़े हैं, हालांकि, कुल संख्या देखें तो केरल में कोरोना के मामलों में साप्ताहिक बढ़ोतरी बहुत ज्यादा है। /
. .बीते हफ्ते राज्य में कोरोना 1.4 लाख नए मामले आए / हर दिन यहां 20 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज किए गए, जिससे कुल मामले 27 फीसदी बढ़े / बड़ी बात यह है कि सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में भी संक्रमण के मामले 11 फीसदी घटे हैं / राज्य में पिछले हफ्ते 45 हजार 272 नए मामले आए हैं, जबकि उससे बीते हफ्ते यह आंकड़ा 50 हजार 732 था /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें































