PTB न्यूज़ “शिक्षा” : आईवी वर्ल्ड स्कूल के प्रांगण में सी.बी.एस.ई के द्वारा दसवीं कक्षा के परिणाम घोषणा के बाद उल्लास का वातावरण। जिसमें आईवी वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए, सभी छात्रों ने अपने परिश्रम तथा आत्मबल का परिचय दिया, जिसके परिणामस्वरूप विद्यालय के दसवीं कक्षा का परिणाम 100 % आया, जिसमें 15 होनहार छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए जो पूरी कक्षा का 28% प्रतिशत है, जिसमें रिखिल तनेजा ने 99% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित किया, 98.8% अंकों के साथ भागेश कुमार ने दूसरा स्थान अर्जित किया, 95.4% अंकों के साथ बलप्रीत सिंह मिन्हास ने तीसरा स्थान अर्जित किया /
. .भवदीप सिंह तथा गरिमा अरोड़ा 94.8% अंकों के साथ चौथा स्थान, अर्जित किया इसके साथ-साथ अन्य छात्रों ने अनाहिता सैनी ने 94.6% अंक प्राप्त किए, अमन प्रसाद ने 94.4 % अंक प्राप्त किए, ध्रुव भंडारी ने 94.2% अंक प्राप्त किए, आयूष अरोड़ा ने 94% अंक प्राप्त किए, नमनप्रीत कौर ने 93.8% अंक प्राप्त किए, अन्वी सिंह ने 93.6% अंक प्राप्त किए, इश्मीत समरा ने 93% अंक प्राप्त किए, जगप्रीत चौहान ने 92.8% अंक प्राप्त किए, तनवीर कौर सिद्धू ने 91.4% अंक प्राप्त किए तथा सवरीत कौर ने 90.6% अंक प्राप्त किए /
.
.
इस प्रकार विद्यार्थियों का आज का दिन अविस्मर्णीय बन गया, जिसके लिए छात्रों ने कहा कि यदि हमे जीवन में सफलता के शिखर को छूना है तो हमें सच्ची लगन से परिश्रम करना चाहिए ताकि हम अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन से नए कीर्तिमान स्थापित कर सकें, जिसके लिए छात्रों ने तथा उनके अभिभावकों ने विद्यालय की प्रबंधन कमेटी, विद्यालय की प्राधानाचार्या जी का तथा सभी अध्यापकगणों के धन्यवाद किया और कहा कि यह सफलता गुरुजनों के मार्गदर्शन के बिना प्राप्त नहीं की जा सकती थी /
. .इसके साथ-साथ वासल एजुकेशनल सोसाइटी के मुख्यप्रबंधक के. के वासल, चेयरमैन संजीव वासल, उपाध्यक्ष आर.के. वासल, निर्देशिका ईना वासल तथा CEO राघव वासल ने कहा कि यह एक सराहनीय पक्ष है कि सबने मिलकर अपनी सच्ची निष्ठा तथा कर्मठता से कार्य करते हुए इस सफलता को प्राप्त किया है / विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती संजीव चौहान ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी तथा भविष्य के लिए विजयीभव का आशीर्वाद दिया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें































