PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सिल्वर जीतने पर रवि दहिया को हरियाणा सरकार देगी क्लास वन की नौकरी और 4 करोड़ का इनाम, CM खट्टर ने किया ऐलान,

haryana government announced to give 4 crore prize and class one rank service to ravi dahiya manoharlal khattar

PTB News “Sports” टोक्यो : भारत के कुश्ती गुरु द्रोणाचार्य अवार्डी महाबली सतपाल के शिष्य पहलवान रवि कुमार दहिया टोक्यो ओलम्पिक के कुश्ती मुकाबलों में गुरूवार को पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग के स्वर्ण पदक मुकाबले में रूसी ओलम्पिक समिति के जावूर युगेव से 4-7 से हार गए और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा /रवि ने इसके साथ ही भारत को इन खेलों का दूसरा रजत पदक और ओवरआल पांचवां पदक दिला दिया / रवि ने इस रजत के साथ ही लंदन ओलम्पिक के रजत विजेता सुशील कुमार की उपलब्धि की बराबरी कर ली लेकिन वह अभिनव बिंद्रा के 2008 ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने के प्रदर्शन की बराबरी नहीं कर पाए /

.

.

.

रवि दहिया की इस उपलब्धि पर उनके गृह प्रदेश हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बधाई दी और सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया / साथ में इनाम के तौर पर 4 करोड़ रुपए देने की भी घोषणा की / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रजत पदक जीतने के लिए रवि कुमार दहिया को बधाई / भारत को उनकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है /रवि ने टोक्यो में शानदार शुरूआत करते हुए अपनी प्रतिभा का लौहा मनवाया था / उन्होंने सेमीफाइनल में पीछे चल रहे होने के बावजूद कजाखस्तान के नूरइस्लाम सनायेव को हराकर फाइनल में प्रवेश कर भारत के लिए पदक पक्का कर लिया था /

.

.

फाइनल मुकाबले के पहले पीरियड में उगयेव ने दो अंक लिए / लेकिन रवि ने तुरंत वापसी की और दो अंक बटोर स्कोर बराकर किया / हालांकि, फिर उगयेव ने दो अंक लेकर 4-2 की बढ़त ली / इसके बाद दूसरे पीरियरड में भी उगयेव ने एक अंक लिए / फिर उगयेव ने दो और अंक हासिल कर स्कोर 7-2 कर दिया / हालांकि, रवि ने एक बार फिर वापसी की और दो अंक बटोर फासला कम कर लिया / लेकिन उनकी यह कोशिश मुकाबला जीतने के लिए काफी नहीं रही और उन्हें इस हार के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा /

.

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें