PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

सिद्धि विनायक मंदिर में तोड़फोड़ के मामले के बाद मोदी सरकार हुई सख्त,

modi government strict on the sabotage of siddhivinayak temple in pakistan summoned the diplomat

PTB न्यूज़ “धार्मिक” : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बुधवार की देर रात भीड़ ने एक हिंदू मंदिर पर हमला कर दिया / कट्टरपंथियों की भीड़ ने मंदिर में लगी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को भी काफी नुकसान पहुंचाया है / इसपर भारत ने गुरुवार को दिल्ली में पाकिस्तान के शीर्ष राजनयिक को तलब किया और पाकिस्तान में हिंदू मंदिर की तोड़फोड़ पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है /

.

.

बता दें क‍ि पिछले एक साल में पाकिस्तान में कई जगह हिंदू मंदिरों के साथ तोड़फोड़ की गई है / इन सभी मामलों को लेकर वहां का प्रशासन लापरवाह रहा है / दरअसल, चार अगस्त की देर रात पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सादिकाबाद जिले के भोंग शरीफ गांव में सिद्धिविनायक मंदिर पर हमला कर दिया / इस भीड़ ने मंदिर में लगी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को भी तहस-नहस कर डाला /

.

इस घटना का विरोध भारत में हुआ / सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों ने पाकिस्तान की इमरान खान सरकार पर निशाना साधा / इसी कड़ी में अब भारत सरकार ने ना सिर्फ दिल्ली में पाकिस्तान के शीर्ष राजनयिक को तलब किया बल्कि मंदिर की तोड़फोड़ पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है / विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की धार्मिक स्वतंत्रता पर निरंतर हमलों को लेकर अपनी गंभीर चिंताओं से भी पाकिस्तानी राजनयिक को अवगत कराया है /

.

.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि यहां पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रभारी को गुरूवार दोपहर तलब किया गया और पाकिस्तान में हुई इस निंदनीय घटना को लेकर, अल्पसंख्यक समुदायों की धार्मिक स्वतंत्रता एवं उनके धार्मिक स्थलों पर लगातार हो रहे हमलों पर अपनी गंभीर चिंता प्रकट करते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है /

.

पाकिस्तान के मंदिर में यह हमला उस समय हुआ जब पंजाब प्रांत में मुस्लिमों की भीड़ ने मंदिर पर धावा बोल दिया / हालात इतने बेकाबू थे कि पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही और आखिरकार स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पाकिस्तानी रेंजर्स को बुलाना पड़ा / पुलिस ने बताया कि मुस्लिमों की भीड़ ने बुधवार को मंदिर पर हमला किया / यह मामला रहीम यार खान जिले के भोंग शहर का है, जो लाहौर से करीब 590 किलोमीटर दूरी पर है / पुलिस के मुताबिक, भीड़ ने कथित तौर पर एक मदरसे के अपमान का बदला लेने के लिए मंदिर में तोड़फोड़ की / स्थानीय पुलिस द्वारा की गई लापरवाही शर्मनाक है /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें