PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश को सेना ने किया नाकाम, ड्रोन से गिराए गए हथियारों को किया बरामद,

terrorist conspiracy failed in jammu and kashmir weapons dropped by drones recovered in samba army and police alert

PTB Big न्यूज़ जम्मू-कश्मीर : जम्मू कश्मीर में एक बार फिर संदिग्ध ड्रोन को मार गिराया गया / आशंका है कि इस ड्रोन के माध्यम से कुछ हथियार गिराए गए हैं / सांबा के एक नाले से दो पिस्तौल, पांच मैग्जीन व 122 राउंड्स कारतूस मिले हैं / इलाके की घेराबंदी कर पुलिस और सेना के जवान तलाशी अभियान चला रहे हैं / देर रात इसी इलाके में ड्रोन की गतिविधि देखी गई थी / आशंका जताई जा रही है कि उसी के जरिए ये हथियार गिराए गए हैं, जिन्हें आतंकियों तक पहुंचाना था /

.

.

आपको यह भी बता दें कि इलाके में ड्रोन की गतिविधि के बाद से पुलिस इलाके का चप्पा-चप्पा खंगाल रही थी / इसी दौरान बब्बर नाले में एक संदिग्ध वस्तु पाई गई / जांच के दौरान दो पिस्टल, पांच मैग्जीन, पिट्ठू बैग, आईईडी जैसा एक खाली पाइप और 122 कारतूस बरामद हुए हैं / पुलिस और सेना की टीम अभी भी इलाके में तलाशी अभियान चला रही है /

.

खुफिया इनपुट है कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा आईईडी लगाकर जम्मू शहर में हमले की योजना बना रहे हैं, जिसमें धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की साजिश है / पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा द्वारा सांप्रदायिक तनाव फैलाने के लिए मंदिरों पर हमले की योजना के बारे में खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिलने के बाद जम्मू में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है /

.

.

सूत्रों का कहना है कि ड्रोन द्वारा आईईडी गिराए जाने की घटनाओं से पता चलता है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठन जम्मू में धार्मिक स्थलों के पास भीड़-भाड़ वाली जगहों पर विस्फोटक लगाने की कोशिश कर रहे हैं / स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू-कश्मीर में ड्रोन के खतरे से निपटना सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती है /

.

इससे निपटने के लिए पुलिस ने एंटी ड्रोन रणनीति बनाई है / हाल ही में एडीजीपी मुकेश सिंह ने कहा था कि इससे निपटने के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए हैं, किस तरह की तैयारी की गई है, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं दे सकते, लेकिन महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों पर एंटी ड्रोन सिस्टम तैनात किया गया है / पुलिस ने अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर तैयारी की है /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें