PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

हिमाचल प्रदेश में फिर पांव पसारने लगा कोरोना वायरस, 4 मौतें के साथ 253 तक पहुंचे नए मामले, सरकार ने बढ़ाई सख्ती,

himachal pradesh shimla corona virus 4 more deaths and 253 new corona case

PTB Big न्यूज़ हिमाचल प्रदेश / शिमला : हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस फिर से पांव पसारने लगा है / दो दिन में सूबे में 500 केस रिपोर्ट हुए हैं और 8 लोगों की मौत हुई है / बुधवार के बाद गुरुवार को भी प्रदेश में 253 केस सामने आए हैं / ‌वहीं, चार और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई / चंबा की 35 और कांगड़ा की 71 वर्षीय संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया / वहीं जिला शिमला के 40 वर्षीय और जिला ऊना के 49 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की भी मौत हो गई /

.

.

सबसे अहम बात यह है कि मंडी जिले में एक्टिव केस लगातार बढ़ रहे हैं / यहां दो दिन में 150 केस रिपोर्ट हुए हैं / स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि आकड़ों के अनुसार राज्य में लगभग 55 लाख 23 हजार पात्र लोग है, जिनका कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण किया जाना है / उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य के दृष्टिगत राज्य में अब तक 38,90,475 लोगों को केाविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक लगाई जा चुकी है /

.

.

उन्होंने कहा कि राज्य में 13,10,577 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक भी दी गई है / उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक कुल 52,01,052 डोज कोविड-19 वैक्सीन की लगाई जा चुकी है / वहीं, अब टूरिस्ट के लिए हिमाचल में एंट्री से पहले कोविड नेगेटिव रिपोर्ट लानी होगी या फिर उन्हें वैक्सीनेशन के दोनों डोज लगे होने चाहिए / हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को कोरोना के 253 नए मामले आए हैं /

.

.

चंबा जिले में 65, मंडी 54, हमीरपुर 38, कांगड़ा 34, शिमला 27, बिलासपुर 10, कुल्लू 14, सोलन चार, लाहौल-स्पीति चार, किन्नौर तीन, सिरमौर दो और ऊना में एक नया मामला आया है / बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर सरकार अलर्ट है / बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 150 मरीज ठीक हुए हैं / प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 207088 पहुंच गया है / इनमें से 201923 संक्रमित ठीक हो चुके हैं / सक्रिय मामले 1610 हो गए हैं / अब तक 3515 संक्रमितों की मौत हुई है /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें