PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब में इस महीने दस्तक दे सकती है कोराेना की तीसरी लहर, पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ने किया अलर्ट,

third wave of corana may come in punjab in september health minister Balbir Singh Sidhu revealed Chandiagarh

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में कोरोना की तीसरी लहर सितंबर में कभी भी आ सकती है. यह जानकारी पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू ने एक बड़े मीडिया समूह को दिए इंटरव्यू में दी / उन्होंने कहा कि तीसरी लहर से निपटने के लिए पंजाब सरकार पूरी तरह से तैयार है / उन्होंने कहा कि तीसरी लहर की चेतावनी को देखते हुए पंजाब में पर्याप्त बेड और ऑक्सीजन की व्यवस्था पहले ही कर ली गई है /

.

.

कोविड के दौरान हुई मौतों के भ्रामक आंकड़ों के बारे में उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से जो मौत के आंकड़े दिए गए हैं वह बिलकुल सही हैं और यह यही तरीके से अपडेट होते हैं / स्कूलों को खोलने के बारे में बात करते हुए उन्‍होंने कहा कि स्कूलों में बच्चों के बीच कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए सभी सिविल सर्जनों को संदिग्ध मामलों संबंधी आंकड़े प्रदान करने और अपने संबंधित जिलों में कोविड टेस्ट करवाने संबंधी एक माईक्रो-प्लान तैयार करने की दिश-निर्देश जारी कर दिए गए हैं /

.

.

यह भी सुनिश्चित किया गया है कि स्कूल के टीचरों और स्टाफ को वैक्सीन लगाई गई हो / उन्होंने कहा कि पंजाब में करीब 1 करोड़ वैक्सीन लोगों को लगाई जा चुकी है / पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने कोविड-19 महामारी पर नजर रखने और इस संबंधी समूची जानकारी प्राप्त करने के लिए स्कूल प्रमुखों को रोज़ाना के आधार पर सारी सूचना ई-पंजाब पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं /

.

.

शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया है कि राज्य भर में दो अगस्त से स्कूल पूरी तरह खोल दिए गए हैं / इस कारण कोरोना के संबंध में विद्यार्थियों, अध्यापकों और अन्य अमले संबंधी रोजाना सारी सूचना ऑनलाइन भेजने के लिए समूह सरकारी, मान्यता प्राप्त, प्राइवेट एडेड और प्राइवेट स्कूलों के प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं / कोविड-19 के टेस्ट, वैक्सीनेशन, कोविड पॉजिटिव स्टाफ और विद्यार्थियों की मुकम्मल सूचना ई-पंजाब पोर्टल पर अपलोड करने के लिए कहा गया है / इसका मकसद रोजाना के आधार पर कोरोना महामारी पर नजर रखना और जरूरत पड़ने पर समय पर जरूरी कदम उठाना है /

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें