PTB City न्यूज़ जालंधर : दरगाह मामू आला बक्श भगत सिंह कॉलोनी में वार्षिक मेला व् भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि उत्तरी क्षेत्र के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी अपने साथियों सहित नतमस्तक हुए / विधायक ने समूह संगतो को मेले की बधाई दी और अपने विचार प्रकट करते हुए कहा की पीरो की रहमत से सभी कार्य पूर्ण हो जाते है जो भी भक्त सच्चे दिल से पीरो की दरगाह में फ़रियाद ले के जाता है बाबा जी उसकी झोलियाँ खुशियों से भर देते है /
. . .हैनरी ने कहा अपने पीर और गुरु के प्रति आस्था और विश्वास मजबूत होना चाहिए / गुरु दरबार में गुरु प्रेम से सच्ची निष्ठा रखने वाला शिष्य ही गुरु कृपा से मोक्ष पद की प्राप्ति करते हुए संसारिक बंधनों से मुक्त हो जाता है / उन्होंने कहा कि गुरु और शिष्य का संबंध नि:स्वार्थ है, बाकी संसार के सभी रिश्ते स्वार्थी हैं / दरगाह के प्रमुख सेवादार सहित सभी सदस्यों ने हैनरी को सरोपा भेंट कर समान्नित किया /
.
.पंजाब के प्रसिद्ध गायको और कव्वालों ने बाबा जी का गुणगान करके संगतो को निहाल किया / सभा की तरफ से कई प्रकार के लंगर का भी आयोजन किया गया / इस आयोजन में गद्दीनशीन राज बाबा जी, पार्षद विक्की कालिया, अशोक कुमार, निशान सिंह, सन्नी कुमार, दविंदर सिंह, गोला, सोनू कुमार, बिंदर, बलजिंदर सिंह, अमित कुमार, प्रेम कुमार, सुधीर कुमार, महावीर और शिंदा आदि उपस्तिथ थे /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































