PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

हिमाचल के बाद अब पंजाब में एंट्री करने वाले लोगों को दिखानी होगी कोविड टेस्ट की रिपोर्ट, तभी मिलेगी एंट्री, जिलाधीश ने जारी किए आदेश,

himachal Pardesh will get entry in punjab after covid test report hoshiarpur Collector Apneet Riyat Punjab

PTB Big न्यूज़ होशियारपुर : हिमाचल प्रदेश में स्थित अलग-अलग धार्मिक स्थानों के दर्शनों के बाद होशियारपुर में वापिस दाखिल होने वाले श्रद्धालुओं को पंजाब-हिमाचल सीमा पर आरएटी टेस्ट अनिवार्य कर दिए गए हैं और रिपोर्ट के आधार पर ही राज्य में प्रवेश की आज्ञा दी जाएगी / यह जानकारी होशियारपुर की जिलाधीश अपनीत रियात ने बैठक के दौरान दी /

.

.

इस दौरान उन्होंने कहा कि माता चिंतपूर्णी मेले व हिमाचल प्रदेश के अन्य धार्मिक स्थानों पर जाने वाले श्रद्धालु Covid-19 संबंधी स्वास्थ्य निर्देशों का पूरा पालन करें ताकि कोरोना वायरस से बचा जा सके / यह अपील जिलाधीश अपनीत रियात ने की / उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से लोगों की सुरक्षा के लिए नियम बनाए गए हैं, जिनका गंभीरता से पालन करना बहुत जरूरी है /

.

.

हिमाचल प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना केसों को ध्यान में रखते हुए धार्मिक संस्थाओं से विचार विमर्श के बाद कई अहम फैसले लिए गए जिनका जनहित में पालन आवश्यक है / जिला होशियारपुर की सीमा वाले रास्ते के दोनों तरफ जहां लंगर लगाने पर मुकम्मल पाबंदी है / वहीं निर्धारित स्थान पर डीजे बजाने पर भी पूर्ण पाबंदी है इसलिए सभी लोग नियमों का पालन करें ताकि कानूनी व्यवस्था बनी रहे /

.

.

जिला प्रशासन की ओर से कुछ तय स्थानों पर कुछ संगठनों को कोविड नियमों का पालन करते हुए लंगर लगाने की मंजूरी दी गई है / इसके साथ ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश में जाने वाले श्रद्धालुओं को अपील की कि वे जरूरी टेस्ट रिपोर्ट लेकर ही हिमाचल सीमा पर जाएं ताकि परेशानी से बचा जा सके / हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मां चिंतपूर्णी के मेले में एंट्री के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट नेगेटिव रिपोर्ट व वैक्सीन की दोनों डोज को अनिवार्य किया हुआ है /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें