PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

ट्रिनिटी इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट और टैकनॉलॉजी कालेज में विदाई समारोह संपन्न,

Farewell ceremony concluded at Trinity Institute of Management and Technology College Jalandhar

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : ट्रिनिटी इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट और टैकनॉलॉजी कालेज में, जालंधर में अलग-अलग कोर्सों के बीच फ़ाईनल समेस्टर के विद्यार्थियों के लिए विदाई प्रोगराम करवाया गया / इस प्रोगराम में डायओसिस आफ जालंधर के बोर्ड आफ एजुकेशन के चेयरमैन (Chairman of Education Board Diocese of Jalandhar) रेव. फादर जोस पालकुज़ा (Jose Palakuzha), ट्रिनिटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के डायरैक्टर रेव. फादर पीटर, असिस्टेंट डायरैक्टर रेव. फादर विलियम सहोता, ट्रिनिटी इंस्टीच्यूट आफ मैनेजमेंट और टैकनॉलॉजी कालेज के प्रिंसिपल डॉ. सुनील कुमार, समूह अध्यापक और विद्यार्थियों ने भाग लिया /

.

.

प्रोगराम की शुरुआत भक्ति संगीत के साथ हुई / प्रिंसिपल डा. सुनील कुमार ने अपने शब्दों के द्वारा सभी का इस प्रोगराम में पहुँचने के लिए स्वागत किया / इसके इलावा कालेज के विद्यार्थियों ने स्किट, गीत- संगीत, भंगड़ा और माडलिंग का रंगा- रंग प्रोगराम पेश किया / इस मौके कालेज के अलग-अलग विभागों की तरफ से सारा साल करवाए गए मुकाबलों और अकैडमिक गतिविधियों में से जीतने वाले विद्यार्थियों को इनाम बाँटे गए /

.

.

मुख्य मेहमान रेव. फादर पीटर जी ने अपने भाषण के द्वारा कालेज की बढ़ाई करते हुए कहा कि यह कालेज विद्यार्थियों को ऐसा परिवारिक माहौल प्रदान करता है जिस में विद्यार्थी अपने जीवन का सर्व पक्षीय विकास करते हैं / उन्होंने विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करने और सकारात्मक सोच रखने प्रति प्रेरित भी किया /

.

.

इस मौके फ़ाईनल समेस्टर के विद्यार्थियों ने इस कालेज में बिताऐ तीन सालों के अनुभव को गीत, कविता और विचारों के द्वारा पेश किया / प्रोग्राम में मिस फेअरवैल्ल रिम्पी रोबर्ट और मिस्टर फेअरवैल्ल ए. बी. जौर्ज ने जीते / इस के इलावा छात्रा काजल ने वेल ड्रेस का ख़िताब जीते / प्रोगराम में असी. प्रो. वरून महाजन ने प्रोगराम में पहुँचने के लिए सभी का दिल से धन्यवाद किया / अंत: यह प्रोगराम अपनी अविस्मरणीय यादें छोड़ता हुआ राष्ट्रीय गान उपरांत समाप्त हो गया /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें