PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

4 बजे धमाकों की गूंज से दहला पंजाब का नवांशहर इलाका, घरों से निकलकर सड़क की और भागे लोग,

gas cylinder blast creates panic in nawansher punjab

PTB Big न्यूज़ नवांशहर : शहर का राजा मोहल्ला सोमवार सुबह धमाके से दहल गया / एक घर में ब्लास्ट होने से जहां मौके पर काफी नुकसान पहुंचा, वहीं आसपास रहने वाले लोग दशहत में घरों से बाहर निकल भागे, पिछले दिनों जलालाबाद में मोटरसाइकिल में विस्फोट की घटना के बाद किसी अनहोनी की आशंका से लोग सहम गए / आतंकी घटनाओं के मद्देनजर जारी अलर्ट के बीच पुलिस डाग स्क्वायड लेकर मौके पर पहुंची / बाद में, जांच में पता चला कि धमाका गैस सिलेंडर के कारण हुआ है /

.

.

घर की मालिकन सुरजीत कौर ने बताया कि सभी रात को खाना खाकर सो गए थे / सुबह करीब पौने चार बजे घर के भीतर जोरदार धमाका हुआ / जोरदार आ​वाज सुन कर वह, उनकी बहू, पोता व बेटा जाग गए / उन्होंने देखा कि रसोई का दरवाजा व रसोई के साथ लगते कमरे का दरवाजा टूट कर बिखर गया था / घर का लोहे का मुख्य गेट तक टूट गया था / घर की दीवारों में दरार आ गईं / कमरों की छतों पर लगे पंखे टेढ़े हो गए / फ्रीज का दरवाजा टूट गया /

.

.

वहीं रसोई का सारा सामान चकनाचूर हो गया / यहां तक कि छत पर लगी ग्रिल भी टेढ़ी हो गई / धमाका इतना तेज था कि घर के साथ लगती दुकान का शटर टूटकर 10 फीट दूर जा गिरा / घरवालों का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि धमाका कैसे और किससे हुआ / वहीं, पड़ोसियों का कहना है कि धमाके के कारण वो लोग डर गए और अनहोनी की आशंका सताने लगी / धमाके के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची व जांच शुरू कर दी /

.

.

पुलिस ने अलग-अलग कोण से जांच की। दोपहर बाद पाया गया कि सिलेंडर की गैस के कारण यह धमाका हुआ था / सुरजीत कौर ने पुलिस को बताया कि रात को उसने गैस पर पानी को उबालने के लिए रखा था पर उसके बाद उसे नींद आ गई व वो सो गई / पानी उबलने से हो सकता है कि गैस का चुल्हा बंद हो गया हो और रसोई में गैस भर गई होगीम जिसकी वजह से यह धमाका हुआ /

.

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें