PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, खांबड़ा में यूकेजी ग्रेजुएशन समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित, एलपीयू के डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन प्रोग्राम में अगस्त 2026 सेशन के लिए एडमिशन शुरू, इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के 'भावी शिक्षकों' ने किया बेहतरीन प्रदर्शन, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के महिला सशक्तिकरण सेल ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ पहल के तहत ... शेयर बाजार! खुलते ही निवेशकों की जेब में पहुंचे कई लाख करोड़ रूपये Cockroach Janata Party के E20 जनता पार्टी उत्तरी मैदान में, देश के बड़े मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग जालंधर! वाल्मीकि संगठनों के द्वारा सर्वसम्मति से पंजाब में बंद रखने के आह्वान का दिखा असर, SP जालंधर... नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद, रविवार को ही बुला ली सभी अधिकारियों की बैठक अंतर-राज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश, चार राज्यों से छह लोग गिरफ्तार, ₹14.70 लाख किये बरामद... जालंधर! सोशल मीडिया पर फोटो लीक करना पड़ा निहंग विक्की थॉमस को भारी,

हिरण शिकार केस मामले में सलमान खान को 5 साल की सजा….

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

Salman Khan sentenced to 5 years for deer hunting case.

थोड़ी देर में आ सकता है बड़ा फैसला, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ जोधपुर : बहुचर्चित कांकाणी हिरण शिकार मामले में हाल ही सलमान खान को हुई पांच साल की सजा के खिलाफ उनकी अपील पर जिला न्यायालय में मंगलवार को बहस शुरू हो गई है / सलमान की ओर से उनके वकील महेश बोड़ा ने डीजे ग्रामीण चंद्रकुमार सोनगरा की कोर्ट में बहस शुरू करते हुए हाईकोर्ट के पूर्व फैसले को नजीर के रूप में किया / भवाद और घोड़ा फार्म हाउस शिकार के मामले में हाईकोर्ट ने सलमान को बरी किया था /

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

राजस्थान हाई कोर्ट ने 25 जुलाई 2016 को घोड़ा फार्म हाउस और भवाद गांव चिंकारा शिकार केस में सलमान खान को बरी कर दिया था / कोर्ट ने कहा था कि इसके सबूत नहीं हैं कि सलमान की लाइसेंसी बंदूक से ही शिकार किया गया / सलमान के वकील अब इसी फैसले को नजीर के तौर पर डीजे ग्रामीण के सामने पेश कर बहस कर रहे हैं /

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

उधर, न्यायालय में सीजेएम द्वारा सलमान को आर्म्स एक्ट के एक मामले में बरी किए जाने के खिलाफ सरकार की अपील पर भी सुनवाई होगी / सलमान की ओर से अधिवक्ता महेश बोड़ा एवं हस्तीमल सारस्वत पक्ष रखेंगे, जबकि सरकार की ओर से सरकारी वकील पोखरराम विश्नोई पेश होंगे /

[smartslider3 slider=15].

[smartslider3 slider=17].

खान को 1998 में कांकाणी गांव में काले हिरणों का शिकार करने के आरोप में इस साल अप्रैल में सीजेएम ग्रामीण देवकुमार खत्री की कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई थी / इसके बाद सलमान को जोधपुर जेल में रहना पड़ा था / हालांकि सलमान की ओर से जिला न्यायालय ग्रामीण में सजा स्थगन की याचिका पेश की गई और जिसे स्वीकार करने के बाद सलमान को जमानत मिल गई / इस सजा के विरुद्ध सलमान की ओर से जिला एवं सेशन न्यायालय (ग्रामीण) में अपील दायर की गई थी / इसी अपील पर आज बहस शुरू हो गई है /

[smartslider3 slider=18].

[smartslider3 slider=19].

Salman Khan sentenced to 5 years for deer hunting case.