PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

लुधियाना में कृषि बिलों और पानी के मुद्दे पर युवाओं ने लगाए अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारे, किया उनका विरोध,

In Ludhiana, youth raised slogans against Arvind Kejriwal on the issue of agricultural bills and water, protested against him

PTB political News लुधियाना : पंजाब में मची राजनीतिक उथल-पुथल के बीच पंजाब के दौरे पर आए आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रधान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का लुधियाना पहुंचने पर विरोध हुआ है / बुधवार को दोपहर बाद जैसे ही वह काले रंग की गाड़ी में सवार होकर लुधियाना के होटल पार्क प्लाजा पहुंचे, तभी कुछ युवा हाथों में पर्चे लेकर उनकी गाड़ी के पास पहुंचे और नारेबाजी करने लगे /

.

.

लुधियाना के गांव थरीके से आए कुछ युवको व अन्य ने कहा कि दिल्ली में कृषि कानून लागू किए गए हैं / इसके अलावा अरविंद केजरीवाल पंजाब के पानी को दूसरे राज्यों को देने के मुद्दे पर अपना स्टैंड स्पष्ट नहीं कर रहे वह दिल्ली में कुछ और हरियाणा में कुछ और बयान देते हैं / इसके अलावा पंजाब के किसानों को बदनाम करने के लिए कहते हैं कि यहां पर जलाई जाने वाली पराली को धुआं दिल्ली के पर्यावरण को प्रदूषित कर रहा है /

.

इसी कारणों के कारण उनकी ओर से विरोध किया गया है / अब वह पंजाब के इंडस्ट्रियलिस्ट के साथ बैठक करने जा रहे हैं और वीरवार सुबह उनकी ओर से पत्रकार वार्ता कर दूसरी गारंटी दी जानी है /अरविंद केजरीवाल की तरफ से इससे पहले उत्तराखंड और गोवा में नौकरी की गारंटी का ऐलान किया गया है / इसलिए संभावित है कि यहां पर भी वह अपनी दूसरी गारंटी रोजगार की ही देने वाले हैं, क्योंकि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने भी इसी पर पिछला चुनाव लड़ा था /

.

आज भी बेरोजगारी अहम मुद्दा है / इससे पहले वह एक माह में 200 यूनिट बिजली माफ करने का वादा कर चुके हैं / इसे पहली गारंटी के तौर पर पेश किया जा रहा है / जबकि कांग्रेस ने पहले ही 300 यूनिट बिजली माफ का ऐलान कर दिया है / मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित न होने से नाराज भगवंत मान उनसे दूरी बना सकते हैं / इसी बीच अब उनकी ओर से खुद केजरीवाल के दौरे संबंधी जानकारी दी गई है /

.

कांग्रेस की ओर से दलित चेहरे चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया गया है / चन्नी के मुख्यमंत्री बनने के बाद अरविंद केजरीवाल पहली बार पंजाब आ रहे हैं / उनकी मुख्यमंत्री पर प्रतिक्रिया काफी अहम रहने वाली है / इसके अलावा वह अपनी अगली रणनीति पर क्या बात करते हैं, यह भी देखने वाली बात होगी /

.

पहले अरविंद केजरीवाल का रविवार को पंजाब आने का प्रोग्राम था, लेकिन इसी दिन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा अपनी कैबिनेट का विस्तार किया जाना था, इसलिए यह दौरा रद्द कर दिया गया / क्योंकि नए मंत्रियों को शपथ दिलाने की खबर के बीच आम आदमी पार्टी की घोषणाएं दब न जाएं, इसलिए वह नहीं आए /

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें