PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

नगर परिषद की चेयरमैन को बेटे के साथ किया गया गिरफ्तार, 80 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा रंगे हाथ,

rajasthan alwar chairman beena gupta and her son kuldeep gupta arrested taking 80 thousand rupees bribe PTB Big Breaking News

PTB Big Political न्यूज़ राजस्थान : राजस्थान में अलवर नगर परिषद की चेयरमैन बीना गुप्ता (Alwar Chairman Beena Gupta) और उनके बेटे कुलदीप गुप्ता को एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथों 80 हजार रिश्‍वत लेते हुए गिरफ्तार किया है / एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने उन्हें 80 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा है /

दरअसल, हाल ही में अलवर में दुकानों की नीलामी हुई थी / इसमें ठेकेदार मोहन लाल सुमन सिंह ने बोली लगायी थी. आरोप है कि कमीशन के रूप में बीना गुप्ता और उनके बेटे ने 1.35 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी / ठेकेदार का आरोप है कि इसके बाद उन्होंने 80 हजार रुपये और मांगे / इसके बाद मोहन लाल ने एंटी करप्शन ब्यूरो से उनकी शिकायत की /

rajasthan alwar chairman beena gupta and her son kuldeep gupta arrested taking 80 thousand rupees bribe PTB Big Breaking News

इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसीबी ने बीना गुप्ता और उनके बेटे को रंगे हाथों घूस लेते गिरफ्तार कर लिया / बीना गुप्ता को कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली (Tikaram Juli) का करीबी बताया जाता है / टीकाराम जूली को हाल ही में प्रमोट कर राज्य मंत्री से कैबिनेट मंत्री बनाया गया है / टीकाराम को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने का कांग्रेस में भी विरोध हुआ था और कई विधायकों ने उन पर भ्रष्ट होने का आरोप भी लगाया था /

बीना गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद एंटी क्रप्‍शन ब्‍यूरो की टीम ने उनके घर की तताशी ली.अभी तक तलाशी में आधा किलो सोना और 2 किलो से ज्यादा चांदी मिल चुका है / आज बैंक के लॉकर भी खोले जाएंगे / बीना गुप्ता ने अपनी गिरफ्तारी पर कहा कि उन्हें राजनीति के तहत फंसाया गया है / वहीं, बीजेपी ने नगर परिषद पहुंचकर आतिशबाजी की और खुशी जताई /