PTB Big Accident न्यूज़ जालंधर : जालंधर-पठानकोट सड़क मार्ग पर स्थित पंजाबी बाग के पास आज एक बार फिर से दर्दनाक हादसा हो जाने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मोत हो गई / यह हादसा एक अज्ञात वाहन के ट्राले के साथ जोरदार हुए टक्कर के कारण हुआ बताया जा रहा है / बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया /
बताया जा रहा है कि यह हादसा इतना भयानक था कि ट्राले का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और ट्राले का ड्राइवर उसमें फंस गया / इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर 3 घंटे के बाद पहुंची, लेकिन तब तक ट्राला चालक गाड़ी में फंसा रहा और खुद को बचाने की गुहार लगाता रहा / यही नहीं मौके पर मौजूद लोग भी ड्राइवर को बाहर निकालने की जगह मौके पर वीडियो बनाते रहे /
इस घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई जिसके बाद लोगों ने दो ट्रैक्टरों की मदद से वाहन चालक के शव को ट्राला के मलबे से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी / मृतक की पहचान जम्मू के रहने वाले कश्मीर सिंह पुत्र संसार सिंह 56 गांव अब्दुल सुजानगढ़ के रूप में हुई है / वहीं मौके पर पहुंचे थाना मकसूदां के ASI जसवीर सिंह ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है व आगे की जांच शुरू कर दी है /



































